फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टी सीरीज कलाकार पर तेजाब फेंकने की साजिश

टी सीरीज कलाकार पर तेजाब फेंकने की साजिश

Sat, 01 Jun 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
टी सीरीज कलाकार पर तेजाब फेंकने की साजिश
बरेली। सीबीगंज निवासी टी सीरीज कलाकार और भजन गायिका का आरोप है कि उन्हें बदनाम कर तेजाब से हमला करने की धमकी दी जा रही है। साजिश रचने वाला दिल्ली के शाहदरा का दूसरा गायक है। आरोप है कि गायिका को यह धमकी राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में दी गई। गायिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

सीबीगंज में लोहिया विहार कॉलोनी निवासी अंजली द्विवेदी उर्फ रश्मि के मुताबिक वह भजन गायिका और टी सीरीज कलाकार हैं। अंजली के मुताबिक 15 मई 2019 को उनका एक प्रोग्राम राजस्थान के खाटू श्याम जी में हुआ था। उसी दिन वहां एक अन्य प्रोग्राम शाहदरा दिल्ली निवासी दूसरे गायक का भी हुआ। आरोप है कि दिल्ली के गायक ने भजन सुनाते हुए भक्तगणों के सामने अंजली के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया। प्रोग्राम समाप्त होने पर कुछ लोगों के सामने उन्हें गंदी गालियां दीं और कहा, अबकी प्रोग्राम में वह अपने साथ तेजाब की शीशी लेकर आएगा। जनता के सामने अंजली के चेहरे पर डालकर बदसूरत बना देंगे, या फिर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर देंगे। अंजली कहना है कि दिल्ली का गायक कम प्रोग्राम मिलने के चलते उनसे ईर्ष्या रखते हैं। उन्होंने जान माल को खतरा जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed