{"_id":"5b1986004f1c1ba46e8b6e1e","slug":"151528399360-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग को आए मुक्केबाजी के उस्ताद का मुक्कों से ‘स्वागत’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वाइनिंग को आए मुक्केबाजी के उस्ताद का मुक्कों से ‘स्वागत’
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
boxer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरु और चेलों के बीच विवाद हर साल सामने आता है। एथलेटिक्स कोच और खिलाड़ियों के बीच विवाद थमने के बाद स्टेडियम में गुरुवार को बाक्सिंग कोच और सीनियर खिलाड़ी के बीच विवाद होने के बाद मारपीट तक हो गई। सीनियर खिलाड़ी ने कोच पर ही मुक्के बरसा दिए। कोच ने उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाक्सिंग कोच सहवर अली का चयन मुरादाबाद के लिए हुआ था। बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए मुरादाबाद के संतोष क्षत्रिय का चयन हुआ था। कुछ दिन पहले दोनों ने आपसी सहमति से रद्दोबदल कर ली। इसी के तहत सहवर अली गुरुवार को स्टेडियम ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि यहां तो धमेंद्र यादव नाम का सीनियर खिलाड़ी पहले से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा था। सहवर अली का आरोप है कि धमेंद्र यादव ने उनको गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। मारपीट में उन्हें चोटें भी आईं। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह व अन्य लोगों ने जैसे तैसे बीचबचाव किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। हालांकि तब तक धर्मेंद्र यादव स्टेडियम से भाग गया था। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि दोनों कि किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला पुलिस में चला गया है तो पुलिस अपने हिसाब से कार्रवाई करेगी।
गुरु ने चेले को आगे बढ़ाया अब चेले को गुरु बर्दाश्त नहीं
सहवर अली स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच हैं। धर्मेंद्र यादव ने उनके अंडर ही ट्रेनिंग ली। पिछले साल स्टेडियम को बॉक्सिंग का कैंप नहीं मिला। कोच न होने पर सहवर अली ने धर्मेंद्र को प्रमोट किया और जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने को कहा। धर्मेंद्र यादव पिछले एक साल से जूनियर खिलाड़ियों को तैयार कर रहा था और कोच बनने की दौड़ में शामिल था। बॉक्सिंग का सामान भी खिलाड़ी उसी की देखरेख में प्रयोग करते थे। गुरुवार को सहवर अली का ज्वाइन करना धर्मेंद्र को रास नहीं आया। हालांकि सहवर ने सीनियर खिलाड़ी पर जूनियर खिलाड़ियों से पैसे लेने का भी आरोप लगाया। हालांकि धर्मेंद्र ने आरएसओ को बताया कि जूनियर खिलाड़ी सहवर अली से सीखना नहीं चाहते। इसी लिए विवाद हुआ।