फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ई-मेल हैक करके बीस लाख रुपये निकालने की कोशिश नाकाम

ई-मेल हैक करके बीस लाख रुपये निकालने की कोशिश नाकाम

Sat, 05 Jan 2019 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
ई-मेल हैक करके बीस लाख रुपये निकालने की कोशिश नाकाम
बरेली। साइबर चोरों ने ईमेल हैक करके से बीस लाख रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन ऐन मौके पर बैंक अधिकारियों के अलर्ट से रुपये निकलने से बच गए। बैंक के सचिव की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, आईडीबीआई बैंक से समय-समय पर का खाते का ट्रांसजेक्शन करता है। 27 दिसंबर को बैंक ने एक खाते से दूसरे खाते के लिए करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए मेल आईडी आईडीबीआई बैंक को भेजी। एक करोड़ रुपये ट्रांसफर होने के बाद साइबर अपराधियों ने मेल के साथ भेजा लेटर को हैक करके एकाउंट नंबर और एक करोड़ रुपये की जगह बीस लाख रुपये भर कर दिल्ली के बैंक एकाउंट में आरटीजीएस करने के आदेश दिए। आईडीबीआई के अधिकारियों ने फोन करके बीस लाख रुपये की जानकारी मांगी तो अर्बन कोऑपरेटिव सचिव श्रीपाल कश्यप ने बताया कि बैंक ने किसी भी एकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने संबंधी लेटर जारी नहीं किया है। इसके बाद श्रीपाल कश्यप ने डिटेल लेकर दिल्ली के एकाउंट होल्डर से फोन पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ था। श्रीपाल कश्यप ने बताया कि बैंक में आरटीजीएस करने का प्रावधान नहीं हैं। सभी भुगतान मेल से ही ट्रांसफर होता है। उन्होंने अज्ञात साइबर अपराधियों ने थाना सुभाषनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed