फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbers stood at harshit enterprises for backup in top carat robbery case

घटना के वक्त बैकअप को हर्षित इंटर प्राइजेज पर मौजूद थे लुटेरों के साथी

Fri, 08 Jun 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 08 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Robbers stood at harshit enterprises for backup in top carat robbery case
cctv
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से एक करोड़ की लूट के चौथे दिन पुलिस के हाथ एक और अहम सुराग लगा है। ज्वेलरी शोरूम में जिन तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उनके साथी बैकअप के लिए बगल में हर्षित इंटरप्राइजेज पर काले रंग की सीवीजेड बाइक के साथ मौजूद थे। पुलिस मूवमेंट या गार्ड की हरकत होने पर उन्हें ज्वेलरी शोरूम में मौजूद लुटेरों की मदद करनी थी, लेकिन इस दौरान न तो शोरूम के सामने पुलिस का मूवमेंट हुआ और न ही पेड़ के नीचे बैठा ऊंघ रहा गार्ड वहां से हिला। 45 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे सफेद रंग की अपाचे बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

हर्षित इंटर प्राइजेज टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम के बगल में है। शोरूम में जिस वक्त तीन सुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस वक्त दो संदिग्ध युवक काले रंग की सीबीजेड बाइक लेकर हर्षित इंटर प्राइजेज के बाहर खड़े थे। बाइक चलाने वाले शख्स ने काले सनग्लास, शर्ट और जींस पहनी थी। उसकी दाढ़ी मूंछ भी है, जबकि पीछे बैठे शख्स ने मुंह ढक रखा था। बाइक रुकने के बाद पीछे बैठा युवक उतरकर सीमेंट की दुकान के पास जाकर खड़ा हो गया। वहां उसने अपने चेहरे से अंगोछा भी हटाया, तब सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा नजर आया है। वारदात के बाद दोनों युवकों ने बदमाशों की बाइक के पीछे ही हाईवे पर अपनी बाइक दौड़ाई थी। उनके मूवमेंट को देखकर पुलिस को शक हैं कि यह दोनों युवक बदमाशों के साथी थे।
विज्ञापन


नवाबगंज, बहेड़ी के संदिग्ध भी रडार पर
इन दोनों युवकों की तस्वीरें भी पुलिस टीमों को पहचान कराने के लिए दी गईं है। बहेड़ी और नवाबगंज के कुछ बदमाशों से इनकी शक्ल मिल रही है। जल्द ही कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस की दो टीमें इन बदमाशों के पीछे लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed