फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Character certificate made mandatory for people of UP in Rudrapur Uttarakhand

UP News: उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे हैं तो चरित्र प्रमाणपत्र जरूर ले जाएं, नहीं तो पुलिस कर सकती है पूछताछ

Mon, 26 Jun 2023 06:02 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में यूपी वालों से चरित्र प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस ने वहां के फैक्टरी मालिकों और मकान मालिकों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Character certificate made mandatory for people of UP in Rudrapur Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर के सिडकुल में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके लिए पुलिस से सत्यापित चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यहां जनसेवा केंद्रों से लेकर थानों और एसएसपी दफ्तर तक काम कई गुना बढ़ गया है। एसएसपी ने अलग से स्टाफ लगाया है ताकि प्रमाणपत्र बनाने का काम प्रभावित न हो।

विज्ञापन


बरेली जिले के हजारों युवा रुद्रपुर के सिडकुल में काम करते हैं। उत्तराखंड के दूसरे शहरों हरिद्वार आदि की फैक्टरियों में भी बरेली के लोग काफी संख्या में हैं। उत्तराखंड पुलिस ने वहां के फैक्टरी मालिकों और मकान मालिकों को नोटिस देकर इस बारे में बता दिया है कि कोई आपराधिक छवि का व्यक्ति उनके यहां मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस चेतावनी के बाद तमाम लोग फैक्टरी से अवकाश लेकर अपने घर आ गए हैं। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वे कैफे से लेकर थाने व एसएसपी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच मौतों से दहला हाफिजगंज: बरेली में नीचे तक झूलते तार बने जानलेवा; बारिश में बिजली के खंभों से रहें दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में भी काम कर रहे पुलिसकर्मी

अब तक जिले में औसतन सौ चरित्र प्रमाणपत्र रोज बनाए जाते थे। अब रोज 500 से ज्यादा प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। थानों में संबंधित मुंशी की मदद के लिए अलग से कर्मचारी लगाए गए हैं। डीसीआरबी में रात में अलग से स्टाफ लगाकर काम कराया जा रहा है।

कैफे वाले ले रहे 200 रुपये

इंटरनेट कैफे पर अभी तक इस प्रमाणपत्र का आवेदन कराने और सत्यापन के बाद प्रमाणपत्र देने के 50 रुपये लिए जाते थे। भोजीपुरा और बहेड़ी क्षेत्र के कैफे पर काम बेहिसाब बढ़ गया है। कई लोग शहर आकर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। बताते हैं कि जनसेवा केंद्र वाले अब 100-200 रुपये तक ले रहे हैं।

ये है प्रक्रिया

आवेदक अपने फोटो व आधार कार्ड आदि डिटेल के साथ ऑनलाइन आवेदन करते हैं। थाना, डीसीआरबी व एलआईयू स्तर से जांच के बाद एसएसपी के डिजिटल हस्ताक्षर से चरित्र प्रमाणपत्र जारी होता है। ये ऑनलाइन ही मिल जाता है, इसके लिए थाने या एसएसपी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए

बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चरित्र प्रमाणपत्र इन दिनों ज्यादा संख्या में बन रहे हैं। इसे बनाने के लिए 20 दिन का समय तय है, लेकिन प्रयास रहता है कि पुलिस का काम सात कार्य दिवस में पूरा हो जाए। अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं, यह भी चेतावनी दी गई है कि इसके लिए किसी तरह की वसूली हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed