फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in shahjahanpur

स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट

Wed, 28 Aug 2019 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
crime in shahjahanpur
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
छात्रा के अपहरण के मामले डैमेज कंट्रोल में जुटी पुलिस को आखिरकार एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। डीजीपी की फटकार के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर में बेटी व अन्य छात्राओं का शारीरिक शोषण व दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया था। इस मामले में एडीजी अविनाश चंद्र का कहना है कि चूंकि छात्रा अभी गायब है इसलिए वीडियो से दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि नहीं हो पा रही है। छात्रा के मिलते ही उसके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रात लगभग साढ़े आठ बजे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और लापता छात्रा के परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। मालूम हो कि शहर के एक मोहल्ले की छात्रा ने 24 अगस्त को फेसबुक पर वीडियो वायरल करते हुए एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले दिन से छात्रा के लापता होने की जानकारी उसके परिजनों को मिली तो छात्रा के पिता ने चौक कोतवाली पहुंचकर शाम 4:20 बजे तहरीर दी थी। मंगलवार को मामले की रिपोर्ट चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ धारा 364 व 506 के तहत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed