{"_id":"5d3b4dc48ebc3e6cf231a41d","slug":"crime-bareilly-news-bly370150982","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब कर्मचारी की हत्या में नहीं खुली वजह, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब कर्मचारी की हत्या में नहीं खुली वजह, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रजऊ निवासी लैब कर्मचारी का केबल में बंधा शव बिथरी क्षेत्र की नहर से गुरुवार शाम बरामद किया गया था। मृतक के पिता ने अपनी दूसरी पत्नी और उसकी बेटी पर ही संपत्ति विवाद में घटना करने का आरोप लगाकर कैंट थाने में मामला दर्ज करा दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न हो सकी। जहर की आशंका में विसरा सुरक्षित किया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि जहर या नशा देने के बाद केबल से बांधकर शव नहर में डाल दिया गया। हालांकि मृतक की पसली भी टूटी हुई थीं। इन्हें मारपीट या गिरने से टूटा माना जा रहा है।
21 वर्षीय रोहित मिश्रा पुत्र सर्वेश नरियावल के शान हॉस्पिटल में लैब में काम करता था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। शाम को घर पर फोन कर काम अधिक होने के कारण सुबह आने को कहा। सुबह परिवारीजनों ने जानकारी की तो अस्पताल स्टाफ ने बताया कि वह शाम को ही चला गया था। पिता ने मंगलवार को कैंट थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बिथरी की परसौना नहर में रोहित की लाश पड़ी है। पिता सर्वेश ने अपनी दूसरी पत्नी मीना और उसकी बेटी अर्चना समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी। कैंट पुलिस ने मीना और उसकी बेटी को थाने में बैठा लिया है। हालांकि इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक मां-बेटी के खिलाफ हत्या का कोई प्रमाण नहीं मिला है।