{"_id":"5d3b4f428ebc3e6cd710df5f","slug":"crime-bareilly-news-bly3700738160","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो क्या भाड़े के हत्यारे ने कर दिया डबल मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो क्या भाड़े के हत्यारे ने कर दिया डबल मर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुलमोहर पार्क कॉलोनी में बैंक अफसर रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की हत्या के मामले में शुक्रवार को पड़ोस की गली में लगे सीसी कैमरे से कत्ल करके भागते कातिल का वीडियो मिलने के बाद जगीं पुलिस की उम्मीदें 24 घंटे गुजरने के बाद ठंडी पड़ गईं। सत्संगी दंपती की जान-पहचान के दायरे में तमाम लोगों से पूछताछ के बावजूद हत्यारे की पहचान साफ न होने के बाद पुलिस अब मान रही है कि परदे के पीछे हत्या कराने वाला कोई और है जिसने किसी दूसरे शहर से भाड़े के हत्यारे को बुलाकर यह काम कराया। यही वजह हो सकती है कि सत्संगी दंपती के दायरे में हत्यारे को कोई नहीं पहचान पा रहा है।
बुधवार रात दस बजे प्रेमनगर इलाके की गुलमोहर कॉलोनी में सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की उनके ही घर में मूसल से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सत्संगी दंपती के पड़ोस में लगे एक कैमरे की फुटेज में मास्क और कैप के जरिये अपना मुंह छुपाकर उनके घर में घुसते हुए हत्यारे की फुटेज मिली। कॉलोनी की एक दूसरी गली में लगे कैमरे से हत्या के बाद नंगे पैर लंगड़ाकर भागते हुए भी उसकी तस्वीर मिल गई। इस तस्वीर में उसने कैप और मास्क नहीं पहना हुआ था, लिहाजा उसका चेहरा भी साफ दिख रहा था। पुलिस इस बात की गारंटी मान रही है कि 40-45 की उम्र का यही शख्स सत्संगी दंपती का हत्यारा है।
शनिवार को हत्यारे की यह तस्वीर अखबारों में तो छपी ही, पुलिस अफसर भी बृहस्पतिवार से ही वीडियो के जरिये सत्संगी दंपती को करीब से जानने वाले लोगों से हत्यारे की शिनाख्त कराने में जुटे रहे, वीडियो को सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया लेकिन इसके बाद भी हत्यारे की शिनाख्त नहीं हुई। इससे कैमरे में हत्यारे का चेहरा मिलने से पुलिस अफसरों को जो उम्मीद जगी थी, वह भी धराशायी हो गई। परिवार से लेकर बैंक स्टाफ तक वीडियो और फोटो दिखाने का कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने भाड़े के हत्यारे से हत्या कराए जाने की थ्योरी पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन
हत्यारा अपरिचित था तो चाय क्यों पिलाई
सत्संगी दंपती की हत्या कराने के लिए भाड़े के हत्यारे का इस्तेमाल करने की थ्योरी में अटकने वाली बात यह है कि अगर हत्यारा सत्संगी दंपती के लिए अपरिचित था तो घर में बैठाकर उसे चाय क्यों पिलाई गई। पुलिस इस संभावना पर विचार कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सत्संगी दंपती के किसी करीबी ने किसी काम के बहाने उनसे टाइम फिक्स करने के बाद हत्यारे को उनके घर भेजा हो। यही एक वजह हो सकती है कि सत्संगी दंपती ने अपरिचित होने के बावजूद न सिर्फ हत्यारे को घर के अंदर आने दिया बल्कि उसे चाय भी पिलाई। यह टाइम फिक्सिंग फोन पर हुई या आमने-सामने, इस पर भी विचार किया जा रहा है।
दूसरे जिलों के थानों में भिजवाई फुटेज
एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने आसपास के दूसरे जिलों के थानों और पुलिस विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर यह फुटेज और फोटो भिजवाए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि 25 हजार के इनाम की वजह से कोई न कोई शख्स इस व्यक्ति के बारे में सूचना दे सकता है।