फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में एटीएम तोड़कर लूट की कोशिश

Thu, 12 Dec 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
crimc
एसएसपी समेत कई अफसर पहुंचे, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी, बैंक प्रबंधन भी कर रहा पड़ताल
विज्ञापन

बरेली। रेलवे जंक्शन के पास भीड़भाड़ वाले रोड पर बुधवार रात एक शातिर ने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़कर रकम निकालने की कोशिश की। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद भी वह सफल नहीं हो सका तो चला गया। हालांकि उसने हाथ से ही एटीएम का काफी हिस्सा खोल डाला। जानकारी के बाद एसएसपी से लेकर कई अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और बैंक प्रबंधन को बुलाकर जांच शुरू कर दी।
रात करीब सवा दस बजे बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने आए शख्स ने जब एटीएम क्षतिग्रस्त देखा तो पड़ोस में स्थित होटल के मालिक अनुराग सक्सेना को जानकारी दी। उन्होंने यूपी-112 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी, एसपी सिटी और एसपी क्राइम भी पहुंच गए। बैंक प्रबंधक गीता घोषाल को भी स्टाफ के साथ बुला लिया गया। अफसरों ने बैंक खुलवाकर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें रात 8:06 बजे एक युवक अपने कार्ड से ट्रांजेक्शन करता नजर आया। असफल रहने पर वह एटीएम को हाथ से ही खोलने की कोशिश करता है। छह मिनट बाद एक फौजी प्रवेश करता है। तब युवक साइड में बैठ जाता है। फौजी के जाने के बाद वह दोबारा कोशिश करता है। कई बार वह माहौल भांपने के लिए बाहर भी गया। इस बीच वह कैश बॉक्स को छोड़कर बाकी पूरी मशीन को हाथ से खोल देता है। रात 8.33 बजे वह चला गया।
विज्ञापन


गार्ड कोई नहीं फिर किसका था बिस्तर
पॉश इलाके में स्थित एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पड़ोस में स्थित स्टेशन चौकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बैंक प्रबंधक के मुताबिक गार्ड रखने का निर्णय शीर्ष प्रबंधन लेता है। वैसे हेड क्वार्टर से सीसीटीवी के जरिये मॉनीटरिंग की जाती है। मुख्यालय से घटना के बारे में क्यों नहीं बताया गया, ये जानकारी वह नहीं दे सकीं। बैंक के बाहर गैलरी में एक बिस्तर लगा था। जब वहां गार्ड नहीं रहता तो बिस्तर किसका है? इसका जवाब भी उनके पास नहीं था। अफसर इस बात पर भी हैरान थे कि एटीएम इतना कमजोर कैसे रहा होगा जिसका काफी हिस्सा हाथ से ही खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक स्टाफ की मदद से डाटा जुटा रहे हैं। जल्दी ही नतीजा निकलने की उम्मीद है। नाम-पता ट्रेस होते ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। ऐसे हुलिया वालों की तलाश भी हो रही है। प्रबंधक की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed