फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complainant started getting yellow slip in police stations on SSP order in Bareilly

Bareilly News: थानों में फरियादियों को मिलने लगी पीली पर्ची, लोगों ने कहा- धन्यवाद कप्तान साहब

Sat, 18 Mar 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 02:49 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए पीली पर्ची की शुरुआत कराने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर शिकायत के बाद यह पर्ची मिलेगी और निस्तारण की स्थिति पीड़ित को बताई जाएगी।

विज्ञापन
Complainant started getting yellow slip in police stations on SSP order in Bareilly
एसएसपी के निर्देश पर फरियादियों को मिलने लगी पीली पर्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस पर अक्सर ये आरोप लगते हैं कि अपराध छिपाने को हर पीड़ित की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। कुछ दिन पहले ही बरेली में एसएसपी का चार्ज संभालने वाले तेजतर्रार आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने इस धारणा को बदलने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने थानों से लेकर पुलिस ऑफिस तक हर फरियादी को उसकी शिकायत की रिसीविंग के रूप में पीली पर्ची देने का विशेष प्रयोग शुरू कराया है। यह पीली पर्ची अब फरियादियों को मिलने लगी है। लोग इसके लिए एसएसपी को धन्यवाद बोल रहे हैं। बता दें कि पीली पर्ची मिलने पर हर फरियादी की शिकायत रिकार्ड में रहेगी।

विज्ञापन


चार्ज संभालने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए पीली पर्ची की शुरुआत कराने का निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत के बाद यह पर्ची मिलेगी और निस्तारण की स्थिति पीड़ित को बताई जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस आम जनता से सर्वाधिक जुड़ाव रखने वाला विभाग है तो उसके कार्यों को और पारदर्शी बनाने के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन


Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज से आए वकील ने जेल में की अशरफ से मुलाकात, कोर्ट में रखेंगे उसका पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के स्तर पर न लटकें काम 

किसी घटना होने से या किसी रिपोर्ट से गिनती के लोगों का जुड़ाव होता है, लेकिन पासपोर्ट सत्यापन, शस्त्र लाइसेंस, चरित्र प्रमाणपत्र जैसे कामों में लेटलतीफी या भ्रष्टाचार की शिकायत लोगों को ज्यादा परेशान करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के स्तर पर लोगों के काम न लटकें। एसएसपी के निर्देश पर यह प्रक्रिया थानों से लेकर खुद उनके दफ्तर तक लागू की गई है ताकि हर शिकायतकर्ता को एक रिसीविंग मिले। उसकी शिकायत सही होने पर कार्रवाई हो और गलत होने पर भी उसे जांच के बाद स्पष्ट बता दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed