Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज से आए वकील ने जेल में की अशरफ से मुलाकात, कोर्ट में रखेंगे उसका पक्ष
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को प्रयागराज से जिला जेल पहुंचे अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा ने अशरफ से मुलाकात की।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड की जांच जारी है। इसी सिलसिले में प्रयागराज से बरेली आए वकील विजय मिश्रा ने जेल स्टाफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अशरफ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वकील इस मुलाकात के बाद अशरफ का पक्ष प्रयागराज कोर्ट में रखेंगे।
माफिया अतीक अहमद का भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को प्रयागराज से जिला जेल पहुंचे अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा ने अशरफ से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों में कानूनी मुद्दों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि मुलाकात को लेकर कोर्ट का निर्देश था। सभी विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए मुलाकात कराई गई।
विजय मिश्रा के आने से पहले हुआ था मुकदमा
उमेश पाल हत्याकांड से अशरफ का जुड़ाव सामने आया तो उस समय भी विजय मिश्रा ने उससे मुलाकात का प्रयास किया था। तब बरेली के अधिकारी मीडिया में छप रही खबरों को झुठला रहे थे।
Umesh Pal Murder: अशरफ के बारे में पुलिस को पता लगीं चौंकाने वाली बातें, अब इन लोगों को SIT ने भेजा नोटिस
प्रॉपर्टी डीलर फरहद गिरफ्तार
इधर, अशरफ के साले सद्दाम के बैंक खाते से लेनदेन की पुष्टि होने पर एसआईटी ने इज्जतनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर फरहद उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही बारादरी थाने से सद्दाम के साथी लल्ला गद्दी के दो गुर्गे जेल भेजे गए हैं।एसआईटी अशरफ के साले सद्दाम और लल्ला गद्दी से जुड़ाव वाले लोगों की धरपकड़ कर रही है। सद्दाम से जुड़ाव के मामले में परतापुर जीवन सहाय निवासी फरहद उर्फ गुड्डू को नरियावल तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Bareilly: अरशद के साले सद्दाम के खाते से लेनदेन में फंसा गुड्डू अरेस्ट, लल्ला गद्दी के दो गुर्गे भेजे गए जेल
पुलिस के मुताबिक सद्दाम के खाते से फरहद के खाते में कई बार रुपयों का लेनदेन हुआ था। फरहद ने अशरफ से जेल में मुलाकात भी की थी और प्रयागराज से आने वाले लोगों के संपर्क में भी था। वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है और मुकदमे में नाम आने के बाद भागने की फिराक में था।