फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath addressed the public meeting in Bareilly

UP: सीएम योगी बोले- बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा; सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती, अपने कृत्यों से नहीं

Tue, 01 Apr 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

CM Yogi in Bareilly: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली अब बदल चुका है। आज विकास के पथ पर अग्रसर है। 2017 के पहले यहां दंगे हुआ करते थे, लेकिन बरेली अब दंगा सिटी नहीं, स्मार्ट सिटी बन चुका है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed the public meeting in Bareilly
बरेली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली से स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती है। इनकी असलियत यही है, क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई। योगी ने कहा कि हमारी सरकार गो संरक्षण का काम कर रही है। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 के पहले दंगे हुआ करते थे। पिछले आठ वर्षों में यहां एक भी दंगा नहीं हुआ। बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। दंगाई अब चूहे की तरह बिलबिलाते हैं, लेकिन बिल से बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं कर पाते। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो दुष्परिणाम क्या होगा। बाप-दादा ने जो कमाई की है, वो सब एक झटके में सरकार जब्त करके गरीबों में बांटने का काम करेगी। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM Yogi in Bareilly: बरेली में सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, प्रदेश को दी 2554 नई एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली को नाथनगरी की दी पहचान 
उन्होंने कहा कि बरेली विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल दे रहा है। पिछली सरकार ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली को नाथनगरी के रूप से नाथ कॉरिडोर देकर पुरानी पहचान दिलाने का काम किया है। विकास के नए मॉडल के रूप में बरेली को आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां निवेश आ रहे हैं। इंडस्ट्री लग रही है। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है। 

सपा मुखिया पर जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निराश्रित गोवंश समाजवादी पार्टी की देन है। इन लोगों ने गायों को लावारिस छोड़ दिया था। सपा मुखिया को गोबर से दुर्गंध आती हैं। इनको अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती। इनकी असलियत यही है, क्योंकि ये गोमाता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो इनको परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री गो संरक्षण कर रहे हैं। प्रदेश में 7700 निराश्रित गो आश्रय स्थल बनवाए। गो संरक्षण के माध्यम से गोमाता का पुण्य कमाओ और अनुदान भी पाओ। एक गोवंश को पालने पर 1500 रुपये महीना उपलब्ध कराएंगे।

वनमंत्री बोले- योगी जी सब पर भारी, अयोध्या-काशी के बाद मथुरा की बारी
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो।  मंच पर उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। बरेली के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नवाबगंज  पहुंचकर अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। 

बरेली कॉलेज मैदान समेत चार अस्पतालों में बने सेफ हाउस
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज मैदान पर एक सेफ हाउस बनाया गया। मिशन हॉस्पिटल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नवाबगंज में भी एहतियातन सेफ हाउस बनाए गए। वहां संबंधित ग्रुप का रक्त, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं आदि की उपलब्धता है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में हुई घटना की कहानी: घर में घुसकर हमला... फायरिंग-मारपीट, एसपी सिटी ने बताया किसने भड़काया माहौल

अभेद रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर शहर में अभेद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले को नौ सुपरजोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान संवेदनशील स्थलों की निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed