फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly

UP News: बरेली में सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, प्रदेश को 2554 नई एंबुलेंस की दी सौगात

Tue, 01 Apr 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

CM Yogi in Bareilly: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही प्रदेश को 2554 नई एंबुलेंस की सौगात दी। इससे पहले स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly
सीएम योगी ने बच्चों को बांटी किताबें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने स्कूली बच्चों को किताबें और किट बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिले की 932 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को चेक दिए। दरोगा, सिपाहियों को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए टैबलेट बांटे। बेहतर कार्य करने वाले उप निरीक्षक बदायूं को सम्मानित किया। इसके अलावा अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस के फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया गया। 

विज्ञापन


हर जिले में बनाएंगे सीएम कंपोजिट स्कूल
सीएम योगी ने बरेली से पूरे प्रदेश में 'स्कूल चलो अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि इस अभियान से जुड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। विशेष रूप से बालिकाओं को स्कूल जरूर भेजें। आज ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 96 प्रतिशत स्कूलों में टॉयलेट, पेयजल, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल 1.91 लाख बच्चों को डीबीटी के जरिए 1200 रुपये प्रति बच्चा उनके अभिभावकों के खाते में यूनीफार्म व जूते के लिए भेजे गए। प्रदेश के हर जनपद में सीएम कंपोजिट विद़्यालय बनाने का अब लक्ष्य है। दूसरे चरण में तहसील स्तर, तीसरे चरण में विकासखंड और चौथे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर कंपोजिट विद्यालय खोलेंगे। यहां नर्सरी से लेकर 12वीं तक शिक्षा बच्चों को एक ही कैंपस में मिल सकेगी। शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा भी यहां रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी बोले- बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है; जिले को विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे थे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो।  

CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly
सीएम योगी ने बच्चों को बांटी किताबें - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा का स्वरूप बदला- संदीप सिंह  
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब कोई समाज शिक्षा को आगे रखकर आगे बढ़ता है, तब उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। इसीलिए योगी जी ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। सभी शिक्षक, सभी बच्चों को सीएम योगी ऊर्जा प्रदान करने के लिए जुटे हैं। यह आयोजन मुख्यमंत्री के प्रयासों का प्रतिबिंब देखने को मिला। शिक्षा की मुख्यधारा से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ने का प्रयास है। शिक्षा का बदला स्वरूप दिख रहा है। आठ साल में बदलते समय के साथ डिजिटल लर्निंग को बढ़ाया है। एआई अहम है, इससे बच्चे न छूटे इसलिए उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएमश्री विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। 1.35 लाख स्कूलों का कायलकल्प किया गया। अब छत नहीं टपकती। सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। कंपोजिट स्कूल 57 जिलों में बन रहे हैं।

CM Yogi launched the School Chalo Abhiyan in Bareilly
सीएम योगी ने बटन दबाकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला

राजनीति का स्वर्णयुग- धर्मपाल 
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब राजनीति का स्वर्णयुग है। पीएम मोदी कर्मयोगी और प्रदेश में जन्मयोगी है। जैसा पियेंगे दूध वैसी बुद्ध होगी। तन मन की तंदुरुस्ती के लिए गाय का दूध सर्वोत्तम है। सिर्फ खेती से किसान की आय नहीं बढ़ेगी बल्कि पशुपालन भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश में वृहद गौ संरक्षण केंद्र बने हैं। प्रदेश में 16 लाख गाय सात लाख वृहद संरक्षण केंद्र संरक्षित है। सीमांत किसानों का करोड़ों का कर्जा माफ किया। एलएसडी रोग पर प्रभावी अंकुश के लिए वैक्सीन बनाकर 54 लाख करोड़ का टीकाकरण हुआ। 15 करोड़ का टीका लगा। 

उन्होंने कहा कि अब प्रति गाय संरक्षण पर 50 रुपए कर दिया है। इसमें सहभागिता के तहत छह हजार रुपये दे रहे हैं। गाय को घर पर पालना होगा। एक दिन में 1.62 लाख मीट्रिक टन दूध प्रदेश में उत्पादित है। साहीवाल, थारपारकर अन्य उच्च प्रजाति के लिए निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान हो रहा है। कई पशुपालन योजना है। नंदिनी योजना के तहत दूसरे प्रदेश से गाय खरीदने पर 40 हजार की सब्सिडी है। बकरी पालन में 10 बकरी और एक बकरा पर 90 फीसदी अनुदान है। अन्य पशुपालन पर 50 फीसदी अनुदान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed