फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,smart city,bareilly

स्मार्ट सिटी : बारिश के मौसम से पहले काम पूरे करने का निर्देश

Thu, 14 Apr 2022 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,smart city,bareilly
बरेली। स्मार्ट सिटी के अफसरों को कमिश्नर आर रमेश कुमार ने प्रस्तावित कामों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा काम बरसात शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएं ताकि जनता को स्मार्ट सिटी परियोजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी के तहत चल कई काम पूरे होने पर टीम की सराहना की। दूसरी परियोजनाओं और अगले कामों पर विचार विमर्श कर उन्हें भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे फुटपाथ निर्माण और पौधों को रोपने का काम मानकों के अनुसार करने को कहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान रखने, मानसून से पहले सड़कों का निर्माण प्रत्येक दशा में पूरा करने, जलभराव की संभावना वाले इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था कराने को कहा। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सड़कों के किनारे और बाकी संभावित स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाने को कहा। नगर निगम के पार्कों में औषधीय पौधों की रोपाई भी कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने चुकता पूंजी को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 372 करोड़ रुपये किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2019-20 की डायरेक्टर रिपोर्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed