{"_id":"642297887e149cfa8d0cac64","slug":"brother-and-sister-died-due-to-bike-collided-with-nilgai-on-bareilly-pilibhit-highway-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, आठ साल का मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, आठ साल का मासूम घायल
Tue, 28 Mar 2023 01:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:00 PM IST
सार
बाइक सवार युवक मंगलवार की सुबह अपनी फुफेरी बहन और भांजे को बरेली छोड़ने आ रहा था। नवाबगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत मार्ग पर उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई।
विज्ञापन
मृतकों के शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कृषि उपमंडी स्थल के पास मंगलवार सुबह नीलगाय से एक बाइक टकरा गई, जिससे युवक और उसकी फुफेरी बहन की मौत हो गई। महिला का आठ वर्षीय बेटा गंभीर घायल हुआ है। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के गांव अटंगा योगी निवासी महिला प्रवेश कुमारी आठ वर्षीय बेटे आरव के साथ बुआ के घर अड़ासेही गांव (पीलीभीत) गई थी। आरव बरेली के डोहरा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार को उसकी पेरेंट्स मीटिंग थी। प्रवेश कुमारी और उसके बेटे आरव को फुफेरा भाई केशव बाइक से बरेली आ रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
अचानक हाईवे पर आई नीलगाय
नवाबगंज में कृषि उप मंडी स्थल के पास बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अचानक सामने आए नीलगाय से केशव की बाइक टकरा गई। हादसे में प्रवेश कुमारी, केशव और आरव गंभीर घायल हो गए। नवाबगंज सीएससी ले जाते समय रास्ते में प्रवेश कुमारी की मौत हो गई, जबकि घायल केशव के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।उमेश पाल अपहरण कांड: बरेली से प्रयागराज तक खौफ में रहा अशरफ; पढ़ें- 10 घंटे के सफर की कहानी
प्रवेश कुमारी का बेटा आरव गंभीर घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन रोत-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि प्रवेश कुमारी के पति गिरीश कुमार जेसीबी चालक हैं। वह शाहजहांपुर में जेसीबी चलाते हैं। प्रवेश कुमारी बेटे आरव के साथ बरेली में किराये पर रहती थी।