फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf remained in fear from Bareilly to Prayagraj

उमेश पाल अपहरण कांड: बरेली से प्रयागराज तक खौफ में रहा अशरफ; पढ़ें- 10 घंटे के सफर की कहानी

Tue, 28 Mar 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Mar 2023 10:45 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ सोमवार शाम को प्रयागराज पहुंच गया। प्रयागराज पुलिस उसे बरेली जेल से कड़ी सुरक्षा में ले गई। 10 घंटे के सफर में अशरफ खौफ में रहा। 

विज्ञापन
Ashraf remained in fear from Bareilly to Prayagraj
कड़ी सुरक्षा के बीच अशरफ को ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली केंद्रीय कारागार -2 से प्रयागराज की 10 घंटे की यात्रा अशरफ के लिए खौफनाक रही। माफिया को प्रयागराज ले जाने के लिए जेल से बाहर निकाला गया तो उसका चेहरा खौफजदा था। दिखावे के लिए उसने भले ही जुबान नहीं खोली, लेकिन एनकाउंटर के डर से जर्द चेहरा सारी कहानी बयां कर रहा था।

विज्ञापन


प्रयागराज जाने के लिए जब अशरफ गाड़ी में बैठ गया तो पत्रकारों ने उससे बात करने की कोशिश की तो उसने नेताओं के अंदाज में इशारों में ही जवाब दिया। खतरे के सवाल पर गाड़ी की खिड़की पर हाथा मारा। डर को छिपाने के लिए अशरफ ने सभी को रमजान और वासंतिक नवरात्रि की शुभकामना दी। इसके बाद गाड़ी तेजी से आगे बढ़ गई।

विज्ञापन

थानों या पुलिस लाइन में रोकने की अनुमति

वकीलों ने बताया कि अशरफ को बरेली से शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज ले जाया गया। इस बीच किसी ढाबे या होटल पर रुकने की मनाही थी। भोजन या अन्य व्यवस्था के लिए रास्ते के चिह्नित थानों या पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित स्थान पर रोकने का ही निर्देश था।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

वकीलों ने जेल अधीक्षक को रिसीव कराया कोर्ट का आदेश

अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा के तीन शागिर्द फिलहाल अशरफ के वकील के तौर पर बरेली आए थे। इनमें राज शर्मा, आशीष श्रीवास्तव और हिमांशु त्रिपाठी शामिल थे। इन तीनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे लोग हाईकोर्ट का निर्देश जेल अधीक्षक को देने आए हैं। 

अतीक के भाई को सताया डर: बरेली से रवानगी के दौरान गाड़ी में बैठा अशरफ बोला- हां, मुझे खतरा है

इसमें स्पष्ट है कि अशरफ को अगर प्रयागराज ले जाया जाए तो कड़ी सुरक्षा की जाए। साथ ही उससे कोई भी पूछताछ अधिवक्ता की मौजूदगी में की जाए। वकीलों ने कहा कि अशरफ की सुरक्षा पुलिस के हाथ में है। वे लोग भी काफिले के पीछे-पीछे प्रयागराज तक जाएंगे।

ये है मामला

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। उमेश पाल ने छूटने के बाद इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण मामले में आज सजा सुनाई जा सकती है। इसलिए साबरमती जेल से अतीक अहमद और बरेली जेल से अशरफ को प्रयागराज लाया गया है। सजा के ऐलान के वक्त दोनों मुख्य आरोपी कटघरे में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed