फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of husband who fled after murdering wife in Gurugram found in Bareilly

UP News: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर भागा, बरेली में मिला आरोपी पति का शव, खुदकुशी की आशंका

Mon, 11 May 2026 06:19 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 06:19 AM IST
सार

बरेली के शेरगढ़ इलाके में रविवार को एक युवक का शव नदी में उतराता मिला। मृतक की पहचान गौरव चौहान के रूप में हुई। वह गुरुग्राम में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद भागकर यहां आया था। आशंका है कि पुलिस कार्रवाई के डर से उसने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Body of husband who fled after murdering wife in Gurugram found in Bareilly
नदी में उतराते शव को पुलिस ने निकलवाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में छह मई को पत्नी रेखा की हत्या करने के आरोपी गौरव का शव रविवार को बरेली के शेरगढ़ इलाके में उसके घर से एक किमी दूर ढोड़ा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। गुरुग्राम में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस यहां दबिश दे रही थी। आशंका है कि इसी से घबराकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


शेरगढ़ के गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान पत्नी रेखा के साथ हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव भांगरौला में रहता था। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। छह मई को उसने चाकू घोंपकर रेखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से वहां की पुलिस गौरव की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव का एक किसान ढोड़ा नदी के किनारे खेत पर सिंचाई कर रहा था। नदी में उतराता शव देखकर उसने सूचना दी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान गौरव चौहान के रूप में हुई। सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर आया गांव, भाई की शादी में हुआ शामिल
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या के बाद गौरव उसी दिन रात को अपने पैतृक गांव ब्योधा आया था। उस समय परिवार में गौरव के चचेरे भाई की शादी का समारोह चल रहा था। इस बीच हरियाणा पुलिस ने गांव में दबिश दी थी, लेकिन गौरव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। 

परिजनों के मुताबिक, सात मई को वह कुछ देर के लिए घर लौटा था और फिर कहीं चला गया। पिता के मुताबिक, जाते वक्त गौरव ने जेब से निकालकर कुछ खाया और पानी पीकर चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा। घटना से तीन दिन पहले आरोपी अपने दोनों बच्चों को पैतृक गांव छोड़ गया था।

शक में पत्नी की कर दी थी हत्या
गौरव चौहान मानेसर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी बरेली के ही भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी रेखा से हुई थी। गौरव भांगरौला गांव में पत्नी रेखा, दो बेटों व एक बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रिपोर्ट के मुताबिक, छह मई को तड़के चार बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद गौरव ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। 

जान बचाने के लिए रेखा गली की ओर भागी, लेकिन अधिक खून बहने से 100 मीटर दूर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुग्राम पुलिस गौरव के घर भी आई थी। वहां उसके न मिलने पर परिजनों को चेतावनी देकर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed