फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP - SP are in collusion to organically : Mathur

भाजपा-सपा में साठगांठ से हो रहे बवाल: माथुर

Mon, 26 Oct 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 26 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP - SP are in collusion to organically : Mathur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के नेता विधान मंडल दल प्रदीप माथुर ने सांप्रदायिक घटनाओं के लिए भाजपा और सपा में गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दल वोटों के लिए बवाल करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक, सपा को अराजक और बसपा को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए जुटी कांग्रेस अगर खुद सरकार नहीं बना पाई तो ऐसी स्थिति में जरूर आएगी कि उसके समर्थन के बिना किसी की सरकार नहीं बने। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस समर्थन के लिए नए विकल्प देखेगी।

शहर में एक रिश्तेदार के वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए प्रदीप माथुर रविवार को बरेली क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्रीय दलों ने माहौल खराब करने का काम किया है। गैरकांग्रेसी दल दंगे कराओ-राज करो की नीति पर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। भाजपा मंदिर के बाद अब बीफ पर आकर वोटों के ध्रुवीकरण की साजिश में जुटी है। इससे समाज में वैमनस्यता पैदा हो रही है। माथुर ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार फेल हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे वायदे झूठे साबित हुए हैं। इसी तरह सपा की प्रदेश सरकार अपराधों को रोक नहीं पा रही है। कानून व्यवस्था चौपट है और दंगे जैसे हालात बन रहे हैं। बोले- प्रदेश सरकार में कई ध्रुव हैं। चाचा-भतीजे के बीच ही कंप्टीशन है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed