फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big Road accident in Badaun Truck collides with two tempos many killed

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: कोयला भरे ट्रक ने दो टेंपो को रौंदा, सात लोगों की मौत, चार घायल

Wed, 25 Aug 2021 04:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Aug 2021 04:19 PM IST
सार

मौके पर प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा व एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ समेत कई थाना प्रभारी पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाया। कुंवरगांव पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और सुरक्षा के लिहाज से दूसरे थाने भेज दिया।

विज्ञापन
Big Road accident in Badaun Truck collides with two tempos many killed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आंवला-बदायूं रोड पर ललेई गांव में पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार दोपहर तीन बजे कोयले से भरा ट्रक दो टेंपो को टक्कर मारकर खुद खाई में पलट गया। हादसे में एक टेंपो के चालक और उसमें बैठे छह लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बदायूं होकर ट्रक चंदौली से पंजाब के दीनापुर जा रहा था। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में ललेई गांव के पास ट्रक ने सड़क किनारे यात्रियों को उतार रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो से उतर रहे दो ग्रामीणों को हल्की चोटें आईं। इसके बाद ट्रक को तेजी से भगाने की कोशिश में ड्राइवर ने बदायूं की ओर आ रहे दूसरे टेंपो को रौंद दिया और ट्रक खाई में पलट गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इस दूसरे टेंपो के चालक बनेई निवासी बुंदी (40), सवारी मुनेशपाल (20) निवासी हुसैनपुर, कुंवरगांव के मुरारी (35), कुंवरगांव के वार्ड पांच निवासी प्रेमलता (55) पत्नी डोरीलाल, प्रेमलता की बेटी बरेली के नकटिया निवासी सपना (35) व सपना की पांच साल की बेटी काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दातागंज के आलेनगला गांव निवासी मुकेशपाल (40) ने जिला अस्पताल अलीगढ़ ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मौके पर प्रभारी एसएसपी सिद्धार्थ वर्मा व एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ समेत कई थाना प्रभारी पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों को हटवाया। कुंवरगांव पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और सुरक्षा के लिहाज से दूसरे थाने भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक परिवारों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर ट्रक चालक को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed