फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished five illegal colonies with bulldozer in Bareilly

Bareilly News: पांच अवैध कॉलोनियों में गरजा बीडीए का बुलडोजर, कई निर्माण ढहाए, कार्रवाई से खलबली

Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
सार

बरेली में अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई से खलबली मची रही। 

विज्ञापन
BDA demolished five illegal colonies with bulldozer in Bareilly
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए की टीम ने नैनीताल रोड, पीलीभीत बाईपास, डोहरा रोड, भुता रोड पर अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से खलबली मची रही। 
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: अशरफ के बारे में पुलिस को पता लगीं चौंकाने वाली बातें, अब इन लोगों को SIT ने भेजा नोटिस

विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि सरबजीत बख्शी उर्फ बिटटू बख्शी करीब 45 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। मानचित्र भी पास नहीं था। इसी तरह डोहरा रोड पर साबरिया लॉन के सामने आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी में सड़क, बिजली पोल, बाउंड्रीवॉल का काम हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

भुता रोड पर आठ बीघा जमीन में बिजली का खंभा लगाने का काम हो रहा था। पीलीभीत बाईपास रोड पर लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण और साइट ऑफिस, भूखंडों को चिह्नित करने का काम हो रहा था। भुता रोड पर दूसरी जगह 5500 वर्गमीटर अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था। इनमें से किसी ने नक्शा पास नहीं कराया था। 

बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सभी के खिलाफ उप्र नगर योजना व विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल कुमार, रमन कुमार, सुनील गुप्ता, हरीश चौधरी, एसपी सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed