फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many youths of Gaddi Samaj trapped in the trap of Atique Ahmed brother Ashraf in Bareilly

Umesh Pal Murder: अशरफ के बारे में पुलिस को पता लगीं चौंकाने वाली बातें, अब इन लोगों को SIT ने भेजा नोटिस

Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

सद्दाम से नजदीकी के बाद लल्ला गद्दी अक्सर अपने समाज के युवाओं को अशरफ से मिलवाने जेल लेकर जाता था। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ में चौंकाने वाली बातें पुलिस को पता लगी हैं।

विज्ञापन
Many youths of Gaddi Samaj trapped in the trap of Atique Ahmed brother Ashraf in Bareilly
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद पूर्व विधायक अशरफ गद्दी समाज के युवाओं को उनके समाज का उत्थान करने का सपना दिखाकर अपना उल्लू सीधा कर रहा था। अब उससे मुलाकात या जुड़ाव के साक्ष्य मिलने पर एसआईटी ने इन युवाओं को नोटिस थमा दिए हैं।

विज्ञापन


बरेली के रहने वाले सद्दाम से नजदीकी के बाद लल्ला गद्दी अक्सर अपने समाज के युवाओं को अशरफ से मिलवाने जेल लेकर जाता था। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ में चौंकाने वाली बातें पुलिस को पता लगी हैं। बताते हैं कि अशरफ इन युवाओं के सामने आदर्शवादी बातें करता था। 

विज्ञापन

अशरफ करता था गद्दी समाज के भला करने का दावा 

अशरफ कहता था कि गद्दी समाज में शिक्षा का स्तर कम है, इसे बढ़ाने में लगना चाहिए। लोगों में राजनीतिक चेतना कम है, गद्दी समाज के युवाओं को राजनीति में भी सक्रिय होना चाहिए। वह खुद समाज व युवा पीढ़ी का भला करने के लिए बडे़-बड़े दावे करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर

फिर इन्हीं लोगों का इस्तेमाल प्रयागराज से आने वाले लोगों से मुलाकात व अन्य कामों के लिए किया जाता था। ऐसे लोगों का कहना है कि उन दिनों वह अशरफ से मिलने में गर्व का अहसास करते थे, उन्हें नहीं पता था कि वह फंस जाएंगे।

बड़े काम दिलाने का देता था झांसा 

लल्ला गद्दी के साथ अक्सर छुटभैय्ये बदमाश भी अशरफ से मिलने जाते थे, जिन्हें अशरफ बडे़ काम दिलाने का झांसा देता था। अशरफ के उमेशपाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद अशरफ से मुलाकात करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। 

एसआईटी ऐसे सभी लोगों को नोटिस भेजकर जुड़ाव की वजह पूछ रही है। जवाब से संतुष्ट होने पर कार्रवाई टल सकती है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर केस में शामिल कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed