फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly nagar nigam budget of Rs 833 crore presented in the Municipal Corporation Executive meeting

Bareilly: नगर निगम कार्यकारिणी में 833.75 करोड़ का बजट पेश, आईवीआरआई व बरेली कॉलेज के खाते होंगे सीज

Wed, 19 Mar 2025 08:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 08:21 AM IST
सार

महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें बगैर चर्चा व बहस के करीब 800 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। 

विज्ञापन
Bareilly nagar nigam budget of Rs 833 crore presented in the Municipal Corporation Executive meeting
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा और बहस के बिना ही 800 करोड़ का बजट महज 70 मिनट में पास हो गया। आय और व्यय के प्रस्तावित मदों में महज मामूली संशोधन हुए। इसमें 229 करोड़ रुपये पिछला अवशेष दर्शाया गया है। जबकि, इस वित्तीय वर्ष में 600 करोड़ की आय अनुमानित है। साथ ही 800.33 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। नगर निगम ने बीते वर्ष करीब 701 करोड़ रुपये खर्च के मद में रखा था। इस बार बीते निगम 100 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करेगा।

विज्ञापन


महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में 800.33 करोड़ का बजट पेश किया गया। सुबह 11:10 बजे शुरू हुई बैठक किसी व्यवधान के बिना दोपहर 12:20 बजे समाप्त हो गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के वास्तविक आंकड़ों के साथ 2024-25 के पुनरीक्षित बजट के अनुमानित आंकड़ों पर मंथन हुआ। वर्ष 2024-25 में दिसंबर तक निगम को 518.61 कराेड़ की आय हुई है। इसी के आधार पर नगर निगम ने वर्ष 2025-26 में 800.33 करोड़ का बजट रखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: आठ बच्चे... उम्र 52 साल, महिला को हुआ प्यार तो भूल बैठी परिवार, पकड़ी ऐसी जिद पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इइसमें विभागों को जुर्माना वसूली कर आय को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। कर विभाग को टीमें गठित कर बिलों की गड़बड़ी ठीक कराने व वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, लेखा अधिकारी अनुराग सिंह, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

आईवीआरआई व बरेली कॉलेज के खाते होंगे सीज
वित्तीय वर्ष 2024-25 इस माह के साथ गुजर जाएगा। इसमें कर विभाग को 70 करोड़ वूसली का लक्ष्य पूरा करना है। इसके बाद ही शासन से ग्रांट मिलेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि अब तक 51 करोड़ की वसूली हो चुकी है। सोमवार को भी 60 लाख से अधिक की वसूली की गई है। रोज एक करोड़ वसूली का टारगेट रखा गया है। महापौर ने कहा कि 65 करोड़ सरकारी विभागों पर बकाया है। उनके खाते सीज करें। इसमें बरेली कॉलेज व आईवीआरआई के खाते सबसे पहले सीज होंगे।

कूड़ा कलेक्शन, पार्कों के रखरखाव को लेकर बढ़ाई रकम
नगर निगम ने साफ-सफाई, कूड़ा कलेक्शन और पार्कों के रखरखाव का बजट बढ़ाया है। 30 वार्डाें में सफाई का काम ठेके पर देने के साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बजट में प्रावधान किया है। डलावघर से कूड़ा उठान आउटसोर्सिंग पर होगा। पार्कों, डिवाइडरों पर पौधे लगाने व पानी देने, टूटे पेड़ों को जमा करने का काम प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा।

आय के स्रोत
  • गृहकर 70 करोड़
  • जलकर 38 करोड़
  • सीवरकर 15 करोड़
  • विज्ञापन 5.50 करोड़
  • वधशालाओं से शुल्क 4.40 करोड़
  • राज्य वित्त आयोग 21 करोड़
  • 15वां वित्त आयोग 101 करोड़
  • सीएम ग्रिड 5 करोड़

इन मदों में होगा खर्च
  • नाला सफाई 79.15 करोड़
  • वेतन-पेंशन 75.81 करोड़
  • कूड़ा प्रबंधन 192 करोड़
  • जनस्वास्थ्य व पर्यावरण 82.50 करोड़
  • पार्क सुंदरीकरण 9.02 करोड़
  • निर्माण कार्य 227.13 करोड़
  • स्ट्रीट लाइट 36.70 करोड़

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि बजट 800 करोड़ से ऊपर पहुंचना बड़ी बात है। वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। शहर की प्रमुख सड़कें चमकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed