फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks locked due to strike crores in cash held up with traders in Bareilly

हड़ताल का असर: बैंकों में पड़े ताले, बरेली में कारोबारियों के पास अटकी करोड़ों की नकदी, दो दिन और होगी दिक्कत

Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
सार

देशव्यापी हड़ताल के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बरेली में शुक्रवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। 

विज्ञापन
Banks locked due to strike crores in cash held up with traders in Bareilly
बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को बरेली जिले के बैंकिंग, कारोबारी गतिविधि पर दिखाई दिया। डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई सेवाएं जारी रहने के बावजूद नकदी जमा, चेक क्लीयरेंस आदि प्रभावित रहे। वहीं, दो दिन बैंक बंद होने से जमा कैश की चिंता संचालकों को सता रही है। सबसे ज्यादा असर उन कारोबारियों पर पड़ा, जिनका रोजाना भारी नकदी का कारोबार है। 

विज्ञापन


पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, किराना कारोबारी, मंडी के आढ़ती, थोक व्यापारियों की दिनभर की बिक्री का कैश बैंक में जमा नहीं हो सका। व्यापारियों के चेक क्लीयरेंस संबंधी भुगतान अटके, जबकि बैंक शाखा से जुड़े आरटीजीएस, एनईएफटी, खाते संबंधी काम, नकदी प्रबंधन प्रभावित रहा। ऑनलाइन छोटे तत्काल भुगतान जारी रहे। हड़ताल के बाद शनिवार, रविवार की छुट्टी से कारोबारियों के पास तीन दिन तक नकदी रहने की स्थिति बन गई है। नकदी सुरक्षा की चिंता भी बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे इतर ऐसे सरकारी विभाग जहां कैश भी जमा होता है और यात्री सेवाएं दी जाती हैं, वहां भी जमा नकदी बैंक में जमा नहीं हुई। राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी क्षेत्र के नैनीताल बैंक की शाखाओं में भी ताले नहीं खुले। दूसरी ओर, ऐसे बैंक जहां यूनियन प्रभावी नहीं है, वहां कामकाज हुआ। इनमें आईसीआईसीआई, एक्सिस, यस बैंक, एचडीएफसी, सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ने किया प्रदर्शन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29, 30 सितंबर को हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। 

मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, पीएलआई विसंगति दूर करने, द्विपक्षीय समझौते की भावना का सम्मान करने, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन बहाली, हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम करने, बेहतर ग्राहक सेवा के लिए बैंकों में पर्याप्त भर्ती की मांग की। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी का कहना था कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर समस्या समाधान करना चाहिए। यहां फोरम के उपाध्यक्ष ओपी बढ़ेरा, संतोष तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की रश्मि शर्मा, इंडियन बैंक के अधिकारी संघ के नेता अश्विन आर्य, जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed