सोशल मीडिया पर इन दिनों रेट्रो ट्रेंड छाया हुआ है। बरेली के आम नागरिकों से लेकर नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी अब सोशल मीडिया पर 80 के दशक की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से तैयार की गईं इन तस्वीरों में लोग खुद को 1980 के दशक के कपड़ों, हेयर स्टाइल और उस दौर के माहौल में देखना पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
मेयर उमेश गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पुराने दौर को नए अंदाज में साझा कर रहे हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका जन्म 1980 के बाद हुआ है। महापौर उमेश गौतम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 1980 स्टाइल वॉज अ स्टेटमेंट।
3 of 5
वन मंत्री अरुण कुमार और कैंट विधायस संजीव अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा- वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड।
4 of 5
एसएसपी अनुराग आर्य की पत्नी वनिका सिंह ने साझा की ये तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य की पत्नी वनिका सिंह ने भी 80 के दशक की फोटो को शेयर किया है। शहर के आम लोग भी इस ट्रेंड को अपना रहे हैं और 80 के दशक की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
5 of 5
आईपीएस अंशिका वर्मा ने अपने पति के साथ पोस्ट की ये तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- टाइमलेस। इस ट्रेन से कोई खुद को 80 के दशक के फिल्मी अंदाज में दिखा रहा है तो वहीं कोई पारंपरिक पहनावे और सादगी को तस्वीरों में उतार रहा है। इस ट्रेंड की मदद से लोग बीते दौर को भी याद कर रहे हैं।