फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   52 year old woman fell in love with 30-year-old man she adamant on marrying her lover in shahjahanpur

UP: आठ बच्चे... उम्र 52 साल, महिला को हुआ प्यार तो भूल बैठी परिवार, पकड़ी ऐसी जिद पुलिस भी हैरान

Tue, 18 Mar 2025 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 04:40 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद से प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 52 साल की महिला को अपने से आधी उम्र के युवक से प्यार हो गया। अब महिला उससे निकाह करने की जिद पर अड़ी है। जबकि महिला के आठ बच्चे हैं। 

विज्ञापन
52 year old woman fell in love with 30-year-old man she adamant on marrying her lover in shahjahanpur
थाने में खड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार में दीवानी हुई आठ बच्चों की मां अपने से आधे उम्र के प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के मना करने पर महिला थाने पहुंच गई और पुलिस को तहरीर देकर निकाह कराने की मांग की। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इस मामले को लेकर पुलिस भी असमंजस में है। 

विज्ञापन


जलालाबाद के एक मोहल्ला निवासी महिला के आठ बच्चे हैं। उसकी उम्र करीब 52 साल है। महिला के मुताबिक मोहल्ले के ही 30 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चोरी-छिपे दोनों की मुलाकातें चलती रहीं। इस दरम्यान दोनों ने साथ-साथ रहने की कसमें खाईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने दो युवतियों को किया गिरफ्तार, भेजी गईं जेल, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को थाने पहुंची महिला ने बताया कि युवक उससे निकाह करने का वादा भी करता रहा। घर की बंदिश हमेशा के लिए दूर हो जाए, इसलिये कुछ दिनों से महिला ने युवक पर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन युवक अपने वादे से मुकर गया। सभी प्रयास नाकाम रहने पर महिला तहरीर लेकर थाने पहुंच गई। 

'निकाह नहीं किया तो दे दूंगी जान'
महिला ने कहा कि प्रेमी से उसका निकाह कराया जाए। अगर प्रेमी ने निकाह नहीं किया तो वह जान दे देगी। हालांकि निकाह के वादे से मुकर जाने के अलावा महिला ने युवक पर अन्य किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। महिला का कहना है कि वह प्रेमी को बहुत चाहती है। वह भी उसे चाहता है। 

इंस्पेक्टर क्राइम रवि कुमार ने बताया कि युवक को बुलाकर उससे पूछताछ की गई, लेकिन वह निकाह करने से मना कर रहा है। वहीं, महिला के आठ में दो बेटे बड़े हैं जिनमें एक की उम्र 22 तथा दूसरे की 19 साल है। पति भी है, लेकिन महिला प्रेमी से जिद पर अड़ी हुई है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed