फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BA student raped while returning from college

Bareilly News: कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BA student raped while returning from college
फतेहगंज पूर्वी। कॉलेज से घर लौट रही बीए की छात्रा से शुक्रवार को दुष्कर्म किया गया। छात्रा के मुताबिक रास्ते में उसको खींचकर प्रशांत बंद मकान में ले गया। आरोपी बाद में चेतावनी देकर भाग गया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और मां के साथ थाने आकर रिपोर्ट कराई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट में जिक्र किया कि वह बीए की छात्रा है। फरीदपुर स्थित अपने कॉलेज से शुक्रवार दोपहर वह घर लौट रही थी। गांव में पहुंचते ही उसको प्रशांत नाम के युवक ने रास्ते में उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

वह उसे खींचकर एक बंद मकान में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। मदद के लिए चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, इससे उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी। दुष्कर्म कर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में टीम जुटी है। छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed