फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assistant Consolidation Officer arrested while taking bribe in Bareilly

Bareilly News: किसान से किस्तों पर तय की रिश्वत... 10 हजार रुपये लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 03:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 03:47 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को सदर तहसील के कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को विजिलेंस टीम ने फरीदपुर में कार्रवाई की। यहां से सहायक चकबंदी अधिकारी को 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Assistant Consolidation Officer arrested while taking bribe in Bareilly
आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी

विस्तार

बरेली में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर में सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह को दस हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को सदर तहसील का कानूनगो रिठौरा में दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

विज्ञापन


रविंद्र पाल सिंह ने एसपी विजिलेंस को बताया कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र में उनकी कृषि भूमि है। वहां चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। वह सभी गाटा संख्या को एक चक के रूप में कराना चाहते हैं। इसके लिए बरेली के सनराइज एन्क्लेव निवासी सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह के समक्ष आवेदन किया था। महेश सिंह ने चक बनाने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते दिखा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैप टीम ने रंगेहाथ पकड़ा 
रविंद्र पाल सिंह के मुताबिक, वह रुपये देने के पक्ष में नहीं थे। जब महेश नहीं माना तो उन्होंने एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार से शिकायत कर दी। उन्होंने प्रकरण की जानकारी कराकर ट्रैप टीम गठित की। टीम के कहने पर रविंद्रपाल ने महेश सिंह को दो समान किस्तों में बीस हजार रुपये देने की बात स्वीकार कर ली। 

बुधवार दोपहर फरीदपुर कार्यालय जाकर उन्होंने पहली किस्त के रूप में महेश सिंह को दस हजार रुपये दिए। तभी पीछे से आई विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम आरोपी को बरेली कार्यालय ले आई। शाम तक उससे पूछताछ की जा रही थी।

कोई घूस मांगे तो करें शिकायत
एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार ने बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले घूस मांगता है तो भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed