फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused arrested for supporting Pakistan in Bareilly

Bareilly News: पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते दिखा

Wed, 14 May 2025 03:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 03:07 PM IST
सार

फरीदपुर में पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम डंपी उर्फ फखरुद्दीन है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
accused arrested for supporting Pakistan in Bareilly
आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में एक युवक को पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना भारी पड़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट किए थे। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लंगड़ाते चलता दिख रहा है। पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगा रहा है। 

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी डंपी उर्फ फखरुद्दीन ने पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। उक्त वीडियो व उसके सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर लोगों ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बरेली पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए फरीदपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी फखरुद्दीन ने 12 मई को अपने फेसबुक अकाउंट पर देश विरोधी पोस्ट किए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल द्वारा जांच की गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

देवरनियां क्षेत्र में भी एक युवक ने की थी खुराफात 
इससे पूर्व देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कुछ युवक झंडा लहराते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते दिख रहे थे। इस मामले की शिकायत भी एक्स पर पुलिस से की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थाने के एसएसआई नवदीप कुमार ने साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed