{"_id":"5cb7c3f1bdec2214516f64f0","slug":"akhilesh-and-mayawati-will-campaign-before-modi-in-devchara","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से पहले अखिलेश और मायावती देवचरा में करेंगे जनसभा, यह रहा पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से पहले अखिलेश और मायावती देवचरा में करेंगे जनसभा, यह रहा पूरा प्लान
Thu, 18 Apr 2019 07:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश-मायावती
- फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती 19 अप्रैल को देवचरा में संयुक्त रूप से सभा करेंगे। अखिलेश यादव इससे पहले बरेली में इस्लामिया ग्राउंड पर एक सभा कर चुके हैं लेकिन जिले में मायावती का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की देवचरा में जनसभा है। ऐसे में सपा-बसपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री से पहले दोनों पार्टी प्रमुखों की सभा का प्लान बनाया है। दोनों नेता 19 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे मैनपुरी से देवचरा पहुंचेंगे। अखिलेश यादव का अधिकृत कार्यक्रम भी जिला प्रशासन के पास पहुंच चुका है लेकिन मायावती के कार्यक्रम का अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन