फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air Force employee was cheated of 10 lakhs by a friend

Bareilly News: वायुसेना के कर्मचारी को साथी ने लगाया 10 लाख का चूना

Mon, 24 Jul 2023 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Air Force employee was cheated of 10 lakhs by a friend
बरेली। इज्जतनगर में तैनात वायुसेना के कर्मचारी को उसके साथी ने ही 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साथी ने 10 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्वादुल जमात हुसैन ने बताया कि वह वायुसेना में कार्यरत हैं और एअरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं। स्वादुल के सेक्शन में कुर्मांचल नगर का प्रदीप दुबे भी तैनात है। एक ही सेक्शन में होने के कारण दोनों में मित्रता हो गई। प्रदीप ने स्वादुल जमात से 15 लाख रुपये उधार मांगे। प्रदीप ने कहा कि उसने जमीन खरीदने के लिए रुपया उधार लिया था, जिसको लौटाने का समय पूरा हो गया है। 15 लाख रुपये उधार दे दो। जमीन बेचकर छह महीने में रुपये लौटा दूंगा। इस पर स्वादुल जमात ने प्रदीप दुबे को 10 लाख रुपये का भुगतान उसके खाते में कर दिया। आठ महीने बाद भी प्रदीप ने रुपये नहीं लौटाए तो स्वादुल जमात ने तकादा किया। प्रदीप ने ट्रेडिंग में रुपया डूबने की बात कहकर लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। स्वादुल ने शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नही हुई। न्यायालय के आदेश पर इज्जतनगर थाने में प्रदीप दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed