{"_id":"667f43df4900cba7ff0bec44","slug":"after-falling-in-love-on-social-media-kasganjs-lover-called-the-mother-of-two-children-bareilly-news-c-4-bly1015-429324-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया पर प्यार के बाद कासगंज के प्रेमी संग चली गई दो बच्चों की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया पर प्यार के बाद कासगंज के प्रेमी संग चली गई दो बच्चों की मां
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया पर कासगंज के युवक से प्यार के बाद एक महिला छोटे बेटे को लेकर घर से निकल गई। पति ने घर से ढाई लाख रुपये, जेवर और संपत्ति के कागजात ले जाने का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
थाना बारादरी क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिये कासगंज निवासी युवक से दोस्ती हो गई थी। तब से वह लोग रोज चैटिंग करने लगे। उसने इस बात पर नाराजगी भी जताई थी। 23 जून को वह काम से बदायूं गया था। इसी दौरान पत्नी उसके पांच साल के छोटे बेटे को लेकर घर से चली गई। बड़े 11 साल के बेटे से कह गई कि मॉल में खरीदारी करने जा रही है।
लौटकर आने पर घर का सामान देखा तो पता चला कि पत्नी घर में रखे ढाई लाख रुपये के जेवर और संपत्ति के कागज भी ले गई है। पति ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की।