फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A problem arose over the land earmarked for a hostel for working women.A problem arose over the land earmarked for a hostel for working women.

Bareilly News: कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल के लिए चिह्नित जमीन पर फंसा पेच

Mon, 13 Oct 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A problem arose over the land earmarked for a hostel for working women.A problem arose over the land earmarked for a hostel for working women.
प्रस्तावित जमीन के सामने सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से शुरू नहीं हो पाया निर्माण
विज्ञापन

बरेली। कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल पा रही है। जो जमीन प्रस्तावित की गई है, उसके सामने सड़क की चौड़ाई कम है। इस वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। अब मानकों में ढील देने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
जिले के विभिन्न हिस्सों से शहर में आकर निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए कम से कम खर्चे पर शहर में सुरक्षित आवास देने के लिए वर्किंग वुमन हाॅस्टल बनवाने का निर्णय शासन ने लिया था। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हॉस्टल का निर्माण 21 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम को जमीन और सरकार को बजट देना था। करीब छह महीने पहले कागजी कवायद शुरू हुई। पीलीभीत बाइपास के निकट बिहारमान नगला में नगर निगम ने जमीन चिह्नित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित जमीन के सामने सात मीटर चौड़ी सड़क है। जिस मानचित्र के आधार पर निर्माण प्रस्तावित किया गया, उसके लिए कम से कम नौ मीटर चौड़ी सड़क चाहिए। तभी मानचित्र को स्वीकृति मिल सकेगी। ब्यूरो

--
जो जमीन चिह्नित कराई गई, उसके लिए जल निगम ने 21 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया। अगर जमीन फाइनल हो जाए तो निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। अब या तो दूसरी जमीन मिले या फिर चौड़़ी सड़क के मानक में छूट मिले, तभी निर्माण हो सकेगा। -रघुवंश राम, परियोजना प्रबंधक, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article