{"_id":"1-41056","slug":"Bareilly-41056-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंश को मदद भी, दुआ भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंश को मदद भी, दुआ भी
Bareilly
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। वंश के इलाज के लिए जिले भर से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लोग अस्पताल में वंश के अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से मदद कर रहे हैं और वंश के लिए दुआ कर रहे हैं तो सामाजिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर प्रयास कर चंदा एकत्रित कर रही हैं।
मंगलवार को नवाबगंज के व्यवसाई अशोक गुप्ता और नरेश राठौर अस्पताल में वंश की मां विशाखा भटनागर और पिता संजीव कुमार भटनागर से मिले। व्यापारियों ने वंश के इलाज के लिए दस हजार रुपये नगद दिए और वंश के जल्दी ठीक होने की दुआ की। इसके साथ ही फरीदपुर के चिकित्सक कमल तोमर ने भी मदद की पेशकश की है। कई और व्यक्तियों ने भी वंश के परिजनों से संपर्क साधा है।