{"_id":"1-40858","slug":"Bareilly-40858-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल ट्रैक्टर दुकान में घुसा, एक घायल
Bareilly
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने दो मोटर साइकिलोें को रौंदा
सिटी रिपोर्टर
बरेली। ब्रेक फेल होने से एक ट्रैक्टर दुकान में घुस गया। इससे दुकान का दरवाजा टूट गया और पास खड़े युवक के गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा तेज रफ्तार कार ने दो मोटर साइकिलों को रौंद दिया।
रविवार की शाम एक ट्रैक्टर ग्रीन पार्क के सामने पवन विहार से सटी अग्रसेन नगर कालोनी जा रहा था। गणेशपुरम कालोनी गेट से पास होते समय ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर परफैक्ट हेयर ड्रेसर की दुकान में घुस गया। इससे दुकान का दरवाजा और शीशे टूट गए। दुकान के सामने खड़ा अग्रसेन नगर कालोनी निवासी ठेकेदार पिंकू (26) घायल हो गया। कुछ लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस चालक और ट्रैक्टर को रूहेलखंड चौकी ले गई। पिंकू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार शाम करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने सुरेश शर्मा नगर के पास सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज लगी कि सीमेंट का पिलर टूट गया और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें एक बाइक जगतपुर के राजकिरन की और दूसरी बिथरी चैनपुर के गांव फतेहपुर के वेसपाल की है। हादसे के बाद चालक कार भगा ले गया।
विज्ञापन
सुबह सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुरेश शर्मा नगर निवासी एसआर सिंह की सात वर्षीय नातिन शगुन जख्मी हो गई। शाम को मॉडल टाउन चौकी के पास एक कार ने एक तांगे में टक्कर मार दी। उसके बाद दीवार से जा टकराई।