{"_id":"67f5860f974fae8ee207fc70","slug":"95-thousand-rupees-were-cheated-from-a-villager-in-the-name-of-committee-fir-lodged-against-four-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101825-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण से कमेटी के नाम पर 95 हजार ठगे, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण से कमेटी के नाम पर 95 हजार ठगे, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिरौली। बीसी कमेटी चलाने का लालच देकर एक ग्रामीण से रामपुर की दो महिलाओं समेत चार लोगों ने 95 हजार ठग लिए। इसके बाद रुपये वापस मांगने गए ग्रामीण को पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में रिपोर्ट की है।
थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा भोपतनगर के आकिब अली ने पुलिस को बताया कि अब से दो साल पहले रिश्तेदार नूरवी पत्नी इशरत, फरहा नाज, मेराजुद्दीन, अजहरुद्दीन रामपुर से उनके पास आए और बीसी कमेटी चलाने की बात कहकर सदस्य बना लिया। उन्होंने प्रत्येक माह बैंक के माध्यम से पांच-पांच हजार रुपये की किश्त दी।
19 माह पूरे होने पर जब उन्होंने राशि मांगी तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे। वह रामपुर उनके पास गए, तब रकम देने के बजाए सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
युवक की जेब काटकर निकाले 30 हजार रुपये : फरीदपुर। ई-रिक्शा से जा रहे नवाबगंज के युवक के पास में बैठे जेबकतरों ने उसकी जेब काट कर 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
नवाबगंज निवासी दिनेश कुमार शाहजहांपुर के कटरा से वापस नवाबगंज जा रहा था। ई-रिक्शा पर ही अन्य लोग भी उसके पास बैठे हुए थे। बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास ई-रिक्शा पहुंचा। तभी अन्य यात्री उतर कर चले गए। पीड़ित ने जब अपनी जेब देखी तो उसमें 30 हजार रुपये नहीं थे और उसकी जेब कटी हुई थी। उसने आरोपियों को काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिले। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद