{"_id":"5c9e7af6bdec2214130e6a33","slug":"91553890038-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बीवी का खुला भेद तो दूसरी को छोड़ भागा शौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बीवी का खुला भेद तो दूसरी को छोड़ भागा शौहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी रचा ली। मगर जब पहली बीवी का भेद खुला तो दूसरी को छोड़ गया और अब उसको धमकी देकर खुद तलाक मांग रहा है। वहीं, पहली पत्नी के बेटे पीड़िता और फरहत नकवी पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं।
मोहल्ला कोट निवासी मोइन खान ने 25 अगस्त 2018 को कांकरटोला निवासी सबा से शादी रचाई और पांच-छह महीने बाद ही उसे छोड़कर गायब हो गया। सबा के मुताबिक, उनका प्रेम विवाह था और मोइन की बहन ने घर आकर मां से उसका हाथ मांगा था। शादी के बाद वे किराए के मकान में रहने लगे और एक दिन नईम गायब हो गया। वह उसके घर पहुंची। वहां जेठ, शौहर एवं एक महिला मिली। उसने महिला के बारे में पूछा तो किराएदार बताया। मगर वह उसकी पहली बीवी थी। आठ मार्च को सबा ने थाना बारादरी में मामला दर्ज कराया। पुलिस मोइन को थाने ले आई तो उसने 20 दिन की मोहलत मांगते हुए सबा को घर ले जाने की बात कही। मगर अब वह सबा पर तलाक देने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि मोइन की पहली बीवी नत्थो परवीन के दो लड़के बब्लू और फिरोज भी पिता को न छोड़ने पर सबा एवं उनकी पैरवी कर रही मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने को धमका रहे हैं। सबा का कहना है कि वह न्याय चाहती है, उसे न तलाक देना है और न तलाक लेना है।