{"_id":"6aef5046ea44fac41b039956","slug":"ind-vs-nz-odi-rohit-sharma-breaks-shahid-afridi-record-closes-in-on-chris-gayle-six-hitting-record-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs न्यूजीलैंड: रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान, क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ तीन कदम दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत vs न्यूजीलैंड: रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान, क्रिस गेल के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ तीन कदम दूर
Sat, 07 Nov 2026 09:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में दो छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 51 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल के 87 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से वह सिर्फ तीन छक्के दूर हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रोहित शर्मा
- फोटो :
ANI
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया। रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं। शनिवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित ने भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 गेंदों में 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा
- फोटो :
ANI
शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 34 पारियों में कुल 51 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 वनडे पारियों में 50 छक्के लगाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 45 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

- 51 छक्के - रोहित शर्मा
- 50 छक्के - शाहिद अफरीदी
- 45 छक्के - क्रिस गेल
- 41 छक्के - सनथ जयसूर्या
- 29 छक्के - जोस बटलर
- 29 छक्के - विराट कोहली
रोहित शर्मा
- फोटो :
PTI
क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड भी निशाने पर
रोहित शर्मा की नजर अब क्रिस गेल के एक और बड़े रिकॉर्ड पर है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 87 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा अब तक 85 छक्के जड़ चुके हैं। ऐसे में वह गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से महज तीन छक्के दूर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

- 87 छक्के - क्रिस गेल
- 85 छक्के - रोहित शर्मा
- 64 छक्के - शाहिद अफरीदी
- 53 छक्के - इयोन मोर्गन
- 52 छक्के - फखर जमान
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो :
BCCI
भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार रन से हराया
बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने डीएलएस नियम के तहत न्यूजीलैंड को चार रन से शिकस्त दी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 104 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 26 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। उस समय भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 22 रन की जरूरत थी। हालांकि, बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो सका और डीएलएस नियम के आधार पर भारत को चार रन से विजेता घोषित किया गया।

भारतीय टीम
- फोटो :
BCCI
सीरीज में भारत की 2-0 से बढ़त
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया की नजरें अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी।