Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert issued for fever and rashes suspected cases to be monitored

बरेली: बुखार और चकत्तों को लेकर अलर्ट जारी, संदिग्ध मामलों की होगी निगरानी, दिशा-निर्देश जारी

Sat, 07 Nov 2026 03:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग ने खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए अलर्ट जारी किया है। संदिग्ध बुखार-चकत्ते मामलों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को ऐसे मामलों की सूचना विभाग को देनी होगी।

विज्ञापन
Alert issued for fever and rashes suspected cases to be monitored
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग की नियमित टीकाकरण की समीक्षा कार्यशाला के दौरान बुखार और चकत्ते (फीवर-रैश, खसरा-रूबेला जैसे लक्षण) के संदिग्ध मामलों की निगरानी, रोकथाम का अलर्ट जारी किया गया है। निजी अस्पतालों को विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि 11 बिंदुओं पर जारी प्रोटोकॉल का उद्देश्य समय रहते रोग की पहचान और उसके फैललाव को रोकना है। फीवर-रैश का मामला दर्ज होते ही जिला सर्विलांस अधिकारी को 48 घंटे के भीतर जांच पूरी करनी होगी। प्रभावित परिवारों का 28 दिनों तक और मरीज का 30 दिनों तक फॉलोअप जरूरी है। इस कार्ययोजना से खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रसार को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकेगा। संबंधित अधिकारियों और निजी अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये हैं 11 बिंदु
मामले की रिपोर्टिंग, मौके पर जांच, विटामिन ए की खुराक और ट्रैकिंग, सैंपल कलेक्शन, सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन, टीकाकरण समीक्षा, सक्रिय खोज अभियान, प्रकोप के दौरान सैंपलिंग, डेटा रिकॉर्डिंग, राष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

86 हॉटस्पॉट पर मौजूद रहेंगी एंबुलेंस
दिवाली पर हादसों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। इसके लिए 86 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें अस्पताल से लेकर पूर्व में सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र शामिल हैं।

प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी ने बताया कि 86 हॉटस्पॉट पर 86 एंबुलेंस को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मरीज को मदद दी जा सके। आपात स्थिति में लोग 102 या 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो 108 पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed