Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning

रामायण बॉक्स ऑफिस: छोटी दिवाली पर कैसी रही फिल्म की गूंज? रणबीर की मेगा बजट फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने

Sat, 07 Nov 2026 08:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

  • Ramayana Box Office Day 3: फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • पहले दिन इस फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।
  • बीते दिन शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई। जानिए आज शनिवार की छुट्टी में फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं। साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की है और यश को रावण के किरदार में देखा गया है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। अब रिलीज के बाद भी लोग इस पर अपने-अपने विचार रख रहे हैं। दूसरी तरफ कमाई के मामले में इसका हाल कैसा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

बीते दो दिनों कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। कल शुक्रवार को 'रामायण' ने 48.05  करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

रविवार की छुट्टी में कितना मिला फायदा?
आज शनिवार को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर कल के मुकाबले 'रामायण' के कलेक्शन में भी इजाफा देखा गया है। इस फिल्म ने आज तीसरे दिन 54.35    करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 167.25 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरे दिन इसके करीब 20,100 शो दिखाए जा रहे हैं।

  • तीसरे दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 42.82  करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • कन्नड़ भाषा में 5.29 करोड़, तेलुगु में 4.32 करोड़ और तमिल भाषा में 1.92  करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

'रामायण' ने वर्ल्डवाइड कितने कमाए?
फिल्म 'रामायण' को व्यापक स्तर पर रिलीज किया गया है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। दो दिनों में यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230.05 करोड़ रुपये है। 

Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film Crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
फिल्म 'रामायण' का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। हालांकि, यह लागत फिल्म के दोनों पार्ट को मिलाकर है। इस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, साई और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। वहीं अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed