{"_id":"6aef670b7517f26a1e0de5ad","slug":"security-threat-on-indigo-s-bengaluru-lucknow-flight-plane-returns-to-bengaluru-indigo-flight-6e-451-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित: इंडिगो फ्लाइट में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट, लखनऊ जा रहा था विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित: इंडिगो फ्लाइट में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट, लखनऊ जा रहा था विमान
Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
पवन पांडेय
एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
सार
बंगलूरू से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-451 में हाईजैक की धमकी वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस बंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की जांच शुरू की गई। एजेंसियां धमकी भरा नोट रखने वाले की पहचान में जुटी हैं।
विज्ञापन
इंडिगो का विमान वापस बंगलूरू लौटा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-451 में शनिवार को हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के वॉशरूम में धमकी भरा एक नोट मिला था। इसके बाद पायलटों ने एहतियात के तौर पर विमान को वापस बंगलूरू ले जाने का फैसला किया। इस घटना के बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
ये भी पढ़ें: रिजिजू की सलाह: 'वाजपेयी, आडवाणी जैसे परिपक्व नेता प्रतिपक्ष बनें राहुल'; और क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री?
वॉशरूम में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट
जानकारी के मुताबिक, विमान बंगलूरू से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान चालक दल के सदस्यों को विमान के वॉशरूम में हाईजैक की धमकी वाला नोट मिला। इसके बाद पायलटों ने तय सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और विमान को वापस बंगलूरू मोड़ दिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित
विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों और विमानन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद विमान को अलग स्थान पर खड़ा कर उसकी गहन जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियां विमान में किसी संदिग्ध वस्तु या तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए जांच कर रही हैं।
बंगलूरू से लखनऊ जा रही थी फ्लाइट
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को बंगलूरू से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E-451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। तय प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। जरूरी सुरक्षा जांच के लिए विमान को वापस बंगलूरू लाया गया।
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा: बीएसएफ पर हमले के बाद 21 गिरफ्तार, तीन और पकड़े; गांजा तस्करी रोकने पर जवानों पर टूट पड़ी थी भीड़
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद- इंडिगो
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को जलपान दिया जा रहा है और उड़ान से जुड़ी जानकारी लगातार साझा की जा रही है। इंडिगो के मुताबिक, जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद विमान दोबारा लखनऊ के लिए रवाना होगा। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा नोट किसने लिखा और इसे विमान के वॉशरूम में किसने रखा था।