फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौसम बिगड़ा : ... हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी

मौसम बिगड़ा : ... हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी

Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मौसम बिगड़ा : ... हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी
मौसम बिगड़ा : ... हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 10 बजे के बाद त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि पीएम को शाम 5.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचकर चेंज ओवर करना था। मगर, प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से त्रिशूल एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच सके। शाम से रात 10.30 बजे तक भाजपा सांसद और विधायक समेत तमाम पार्टी नेता त्रिशूल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का इंतजार करते रहे। प्रशासनिक अफसर भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर पीएम की लोकेशन लेते रहे। प्रधानमंत्री रात 10 बजे के बाद सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद बदली परिस्थितियों में एक समय प्रधानमंत्री का प्रोग्राम रद्द होन की भी चर्चा होने लगी। मगर, रात नौ बजे पता चला कि पीएम उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से बरेली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो चुके हैं। पांच घंटे से ज्यादा के लंबे इंतजार में एयरपोर्ट पर कुछ पार्टी नेताओं को झपकी भी आने लगी। हालांकि जब पीएम आए तो सब नेता बारिश में भीगते हुए एयरपोर्ट परिसर में खड़े रहे। भाजपा नेता पीएम से लोकसभा चुनाव के बारे में भी चर्चा करने का मन बनाए थे, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में जवानों की शहादत से सबका मन उदास हो गया। आतंकी हमले की खबर से किसी ने भी कोई राजनीतिक चर्चा पीएम से नहीं की। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए एयरपोर्ट पर खाना भी भिजवाया गया था। स्वास्थ्य विभाग और फूड सेफ्टी अफसरों ने उसे चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed