फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परीक्षाओं में उलझा मूल्यांकन, लेट होगा परिणाम

परीक्षाओं में उलझा मूल्यांकन, लेट होगा परिणाम

Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं में उलझा मूल्यांकन, लेट होगा परिणाम
बरेली। शिक्षकाें की कम संख्या के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन कार्य पहले दिन से ही रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के कहने के बावजूद प्रोफेसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा कराएं या मूल्यांकन करें। इस वजह से विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से संपर्क कर शिक्षकों की संख्या बढ़ाने को कहा है ताकि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके।
विज्ञापन

होली के अवकाश के बाद 26 मार्च से विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया गया है, मगर अभी परीक्षाएं खत्म नहीं हुई हैं। इस वजह से महाविद्यालयों के पास मूल्यांकन के साथ ही परीक्षा कराने की भी जिम्मेदारी है। इस वजह से मूल्यांकन में काफी कम प्रोफेसर पहुंच रहे हैं। मूल्यांकन कार्य भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कराने की शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इस वजह से विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रोफेसरों से संपर्क किया है। प्राचार्यों से कहा है कि मूल्यांकन के लिए अधिक से अधिक प्रोफेसरों को भेजें ताकि परीक्षा परिणाम समय पर जारी हो सके।
विज्ञापन

मूल्यांकन शुल्क बढ़ाने का भी फायदा नहीं
प्रोफेसरों को मूल्यांकन कार्य की ओर आकर्षित करने के लिए इस बार मूल्यांकन शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। ग्रेजुएशन के लिए यह शुल्क 15 से बढ़ाकर 20 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 20 से 25 रुपये कर दिया गया है, मगर इसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए कम प्रोफेसर आ रहे हैं, प्रोफसरों और महाविद्यालयों से संपर्क कर संख्या बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके। - संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed