{"_id":"5c9e7ac9bdec221428362c67","slug":"71553889993-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विषय में फेल छात्र देंगे दोबारा परीक्षा, तीन विषय वाले रहेंगे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विषय में फेल छात्र देंगे दोबारा परीक्षा, तीन विषय वाले रहेंगे फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फेल छात्रों के साथ शुक्रवार को उनके अभिभावक कैंट स्थित स्कूल पहुंचे। प्रबंधन ने अंदर नहीं घुसने दिया तो गेट पर ही हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको शांत कराया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दो विषयों में फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका देने का फैसला लिया। जबकि तीन विषयों में फेल वालों यह मौका नहीं मिलेगा। वहीं, नाराज अभिभावक बच्चों का नाम कटाने की बात भी कह रहे हैं।
गौरतलब है कि कैंट स्थित स्कूल में 11वीं के कुछ छात्र फेल हो गए हैं। इसके चलते बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की थी। शुक्रवार सुबह बच्चों के साथ वे स्कूल पहुंच गए। बच्चों को पास करने की मांग करते हुए अभिभावक स्कूल के सामने धरने पर बैठ कर हंगामा करने लगे। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर कैंट थाने से एसएसआई अरुण कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात करके बताया कि फादर ने दो विषय में फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका देने की बात कही लेकिन तीन विषय में फेल छात्रों को यह मौका नहीं मिलेगा। अभिभावकों की पुलिस से भी काफी गहमागहमी हुई। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
एबीवीपी ने पुतला फूंका, अभिभावक संघ स्कूल पहुंचा
दोपहर में एबीवीपी ने मामले को लेकर बरेली कॉलेज के सामने स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान राहुल यादव, योगेश पंडित, सचिन प्रताप सिंह, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे। शाम को अभिभावक संघ के अंकुर सक्सेना, राहुल यादव, शशिकांत गौतम और संजय अरोड़ा आदि ने स्कूल में जाकर फादर से बात की। उन लोगों ने कॉपियां सीबीएसई पैटर्न के मानकों के अनुरूप चेक करने को कहा।
विज्ञापन
दो अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा
स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि एक अप्रैल को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कापियां दिखाई जाएंगी। इस दौरान अभिभावक अपने साथ किसी बाहरी शिक्षक को भी ला सकते हैं या उनसे भी मूल्यांकन चेक करा सकते हैं। साथ ही जो बच्चे दो विषयों में फेल हैं, उनकी दो अप्रैल को परीक्षा कराई जाएगी। मगर इसके लिए अभिभावकों को लिखकर देना होगा।
हंगामे में फंसे छात्र, छूटी परीक्षा
स्कूल में चल रहे हंगामे के दौरान गार्ड ने गेट को बंद कर दिया। इसके चलते दूसरे केंद्र से परीक्षा देने पहुंचे दो छात्रों की हाईस्कूल की परीक्षा छूट गई। बताया जाता है कि वे 12 मिनट लेट हो गए थे और गेट पर खड़े काफी देर रोते रहे लेकिन किसी ने अंदर नहीं जाने दिया।