फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70 years old woman hatched a conspiracy of robbery in her own house

Bareilly News: 70 साल की महिला ने अपने ही घर में रची लूट की साजिश, खुलासा होने पर पति हैरान

Sat, 06 May 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 May 2023 03:52 PM IST
सार

बरेली में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। लूट की घटना फर्जी निकली। रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी ने खुद लूट की कहानी रची थी। 

विज्ञापन
70 years old woman hatched a conspiracy of robbery in her own house
पुलिस ने किया लूट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके बीडीए कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल सिंह के घर लूट की घटना पूरी तरह फर्जी निकली। राजेश्वर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी माया देवी ने ही लूट की कहानी रची थी। पूछताछ में महिला ने यह बात कबूली। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर दिया। इस खुलासे से महिला का पति भी हैरान है, क्योंकि उन्हें पत्नी के इरादे की भनक तक नहीं लगी। खुलासे के बाद पुलिस अब लूट का केस निरस्त करेगी।  

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में माया देवी ने बताया कि उनकी बेटी का पति से विवाद चल रहा है और वह गाजियाबाद में अलग रह रही है। माया देवी पति से चुराकर बेटी को नकदी और जेवर देना चाहती थीं, जिसकी खातिर लूट की कहानी बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। घर में घुसने और निकलने तक माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इससे पूरी कहानी स्पष्ट हो गई। लूट की फर्जी कहानी बनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बीडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल के घर लूट हुई है। बताया गया कि सेवानिवृत्त बैंककर्मी की पत्नी और बेटे को नशा सुंघाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर उनको घटना का पता लगा। 

संबंधित खबर- Bareilly: सोकर उठे रिटायर्ड बैंककर्मी के उड़े होश, पत्नी के बंधे थे हाथ-पैर और बेटा भी था पास, मामला जान हैरान

एसपी सिटी और एसओजी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज में माया देवी की बेटी और उसका दोस्त दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने माया देवी पर सख्ती बरती। उन्होंने लूट की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed