फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbery at retired bank employee s house in Prem Nagar Bareilly

Bareilly: सोकर उठे रिटायर्ड बैंककर्मी के उड़े होश, पत्नी के बंधे थे हाथ-पैर और बेटा भी था पास, मामला जान हैरान

Fri, 05 May 2023 01:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 May 2023 01:10 PM IST
सार

पीड़ित बैककर्मी ने तहरीर देकर बताया कि वह तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह छह बजे उठकर आए तो देखा कि दूसरी मंजिल पर सो रही पत्नी के हाथ पैर बंधे थे। गले में भी चुन्नी कसी हुई थी और उनका दिव्यांग बेटा बराबर में पड़ा था।

विज्ञापन
Robbery at retired bank employee s house in Prem Nagar Bareilly
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर राजेश्वर दयाल के घर बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोला। सेवानिवृत्त बैंककर्मी की पत्नी और बेटे को नशा सुंघाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर उनको इसका पता लगा। एसपी सिटी और एसओजी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घर में घुसते और तीन लोग निकलते देखे गए हैं। घर में आने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


राजेश्वर दयाल ने बताया कि वह घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी माया देवी और नेत्रहीन बेटा मनीष दूसरी मंजिल के कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे वह नीचे आए तो देखा कि मेनगेट का ताला खुला था। दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो दरवाजे का कुंडा बाहर से लगा था।

विज्ञापन

पत्नी के बंधे थे हाथ-पैर

राजेश्वर दरवाजा खोलकर अंदर गए तो घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। पत्नी के हाथ-पैर बंधे थे। एक दुपट्टा गले में कसा था तो दूसरा मुंह पर पड़ा था। मनीष अपनी मां की बगल में पड़ा था। दोनों ही बेसुध थे, जैसे कोई नशा दिया गया हो। हालांकि दोपहर तक दोनों होश में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर दयाल की सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ सिटी श्वेता, एसओजी प्रभारी भी आ गए। पड़ोसी के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश उनके घर में घुसते और घंटे भर बाद तीन बदमाश निकलते देखे गए हैं।

अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज 

राजेश्वर दयाल ने अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट कराई है। माया देवी के होश में आने पर पता लगा कि साढ़े चार लाख की नकदी और दो तोला सोना चोरी हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के जल्द राजफाश के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed