{"_id":"5c44d54cbdec22090f3faf44","slug":"61548014924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म बदलने से मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म बदलने से मच गई भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुंभ के चलते प्रयागराज की तरफ जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन त्रिवेणी के प्लेटफार्म में अचानक परिवर्तन करने से यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गाड़ी को तीन नंबर प्लेटफार्म पर शिफ्ट करने के एनाउंसमेंट के बाद यात्री फुट ओवर ब्रिज के सहारे भागे, जिससे महिला और बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं यात्रियों की यह भी शिकायत है कि पूछताछ केंद्र वाले ट्रेनों के आने-जाने के समय को नोटिस बोर्ड पर साफ-साफ नहीं लिख रहे हैं।
त्रिवेणी एक्सप्रेस के लिए पूछताछ काउंटर के बोर्ड पर प्लेटफार्म नंबर एक पर लगने की बात लिखी थी। अमूमन प्लेटफार्म नंबर एक पर ही गाड़ी को लगाया जाता है। रविवार को लखनऊ और प्रयागराज की तरफ जाने वाले यात्री बड़ी संख्या में प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद थे। अचानक एनाउंसमेंट हुआ कि यह ट्रेन अब तीन नंबर से जाएगी, जिसके बाद यात्री भागते हुए तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। यह परिवर्तन लंबी दूरी की एक ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगने की वजह से हुआ था।
सियालदाह, जनता एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त रहीं
घंटों लेट चलने वाली ट्रेनों के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को सियालदाह, जनता, राज्यरानी और जनसेवा एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त रही। वहीं बाकी ट्रेनें भी नियत समय से देरी से चलीं। इसके अलावा अचानक निरस्त हुई सियालदाह एक्सप्रेस में आरक्षण करवा चुके यात्रियों ने काउंटर पर पहुंच रिजर्वेशन भी निरस्त कराए।