{"_id":"5c9e7ad3bdec22147057aa7d","slug":"41553890003-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास कब्जाए बैठे चार और पुलिस कर्मियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास कब्जाए बैठे चार और पुलिस कर्मियों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकारी आवास पर कब्जा जमाने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद वह आवास छोड़ने को तैयार नहीं हैं। कोतवाली परिसर में आवास पर कब्जा जमाए हुए और चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना कोतवाली स्थित सरकारी आवासों पर कब्जा जमाने वाले चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले भी जनपद के करीब 84 पुलिसकर्मियों पररिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। इनमें कुछ ने आवास खाली कर दिए तो कुछ अब तक कब्जा जमाए हुए हैं। अब सेवानिवृत्त दरोगा रामपाल, शाहजहांपुर में तैनात सिपाही रजनेश कुमार, पीलीभीत में तैनात महिला सिपाही कमला सक्सेना और बदायूं में तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश चंद्र मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आवास खाली न होने के कारण नई तैनाती वाले पुलिसकर्मियों को परेशानी हो रही है। उन्हें शहर की कॉलोनियों में महंगा कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ खराब रिकार्ड वाले पुलिसकर्मियों की देखादेखी बाकी लोग भी अनुशासनहीन हो जाते हैं। किला थाने में आवास पर कब्जा जमाए एक बर्खास्त सिपाही से आवास खाली कराने में विभाग के पसीने छूट गए थे। सिपाही ने अपनी पत्नी को वहां छोड़कर प्रेमिका के साथ यहां आशियाना बसा लिया था। ऐसे ही प्रेमनगर थाने में आवास में कब्जा जमाए एक दरोगा से विभाग अभी तक आवास खाली नहीं कर पाया है।