फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तंत्र क्रिया के लिए जलती चिता से निकाल रहे थे हड्डियां, लोगों ने घेरकर पीटा

तंत्र क्रिया के लिए जलती चिता से निकाल रहे थे हड्डियां, लोगों ने घेरकर पीटा

Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
तंत्र क्रिया के लिए जलती चिता से निकाल रहे थे हड्डियां, लोगों ने घेरकर पीटा
बहेड़ी। पुरैनियां गांव के तीस वर्षीय युवक की मौत के बाद गांव के श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात को जलती चिता देखने पहुंचे ग्रामीणों ने तीन लोगों को शव के सीने के पास से हड्डियां निकालते देखा। ग्रामीणों के ललकराने पर कुछ दूरी पर तंत्र क्रिया कर रहे दोनों तांत्रिक तो भाग निकले लेकिन जिसका इलाज होना था, वह युवकों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। सीओ बहेड़ी श्मशान पहुंचकर घटना का जायजा लिया। तीन तांत्रिकों के खिलाफ मृतक परिवार के महेंद्र कुमार की तहरीर पर शव से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुरैनियां गांव के तीस वर्षीय नरपत उर्फ राजू की शनिवार तड़के बीमारी के चलते मौत हो गई। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को आग देने के बाद सभी लोग घर चले गए। रात करीब नौ बजे गांव के तीन लोग जलती चिता को देखने के लिए दोबारा श्मशान पहुंचे। यहां तंत्र क्रिया होते देखकर ग्रामीण गुस्सा गए। हल्ला मचाते हुए चिता की तरफ दौड़ लगा दी। ग्रामीणों को आता देखकर तांत्रिक सद्दाम व असलम भाग निकले। ग्रामीणों ने सिमरा गांव के छोटे लाल को पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक छत्रपाल सिंह से मिलकर पूरा मामला बताया तो इंस्पेक्टर से कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


नरपत के पिता की चिता से भी हो चुकी हैं हड्डियां गायब
बहेड़ी। ग्रामीणों ने बताया करीब दस शवों के सीने की हड्डियां तांत्रिक पहले भी गायब कर चुके हैं। इससे पहले नरपत के पिता की चिता के साथ भी छेड़खानी हो चुकी है। इस बार गांव के लोगों ने ठान ली थी कि रात को देखने जलाएंगे कि जलती चिता से हड्डियां कौन ले जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस छोटेलाल को भूत-बाधा का शिकार बता रही है लेकिन वह भी एक तांत्रिक है। वह नाटक करके पुलिस को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि छोटेलाल का मेडिकल होने के बाद पूछताछ में पूरी कहानी खुली। छोटे लाल भूत-बाधा का मरीज बताया गया। गांव के तांत्रिक सद्दाम उसको अपने गुरु असलम के पास ले गया था। रात करीब साढे़ आठ बजे तीनों नरपत की जलती हुई चिता के पास बैठे और सीने के शेष भाग को निकालकर तंत्र क्रिया करने लगे। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है।


जिस युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा वह मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। दोनों तांत्रिकों के साथ भूत-बाधा का इलाज कराने पहुंचा था। अभी जांच जारी है। - दलवीर सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed