फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   323 non bailable warrant accused arrested in bareilly zone

अपराधियों पर शिकंजा: बरेली जोन में 323 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर 1993 हिस्ट्रीशीटर

Thu, 13 Apr 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

शासन के निर्देश पर एडीजी ने बरेली जोन के नौ जिलों में गैर जमानती वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 323 वारंटी गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
323 non bailable warrant accused arrested in bareilly zone
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। शासन के निर्देश पर एडीजी ने बरेली जोन के नौ जिलों में गैर जमानती वारंट वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभिया में पुलिस ने बरेली जिले में 47 और जोन के नौ जिलों में 323 वारंटी गिरफ्तार कर लिए हैं। कई वारंटी के यहां नोटिस तामील कराया गया। बदायूं समेत कुछ जिलों में बेहतर काम पर एडीजी ने शाबाशी दी है।
विज्ञापन

जोन के 1993 हिस्ट्रीशीटर लापता

उधर, निकाय चुनाव के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया तो पता चला कि जिले में 353 तो बरेली जोन में 1993 लापता हैं। 484 की मौत हो चुकी है, इनकी हिस्ट्रीशीट बंद कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी पीसी मीना ने जोन के सभी नौ जिलों के एसपी को हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन व उनकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। लापता हिस्ट्रीशीटरों के रिश्तेदारों, परिजनों, मित्रों और जमानतदारों से उनके बारे में जानकारी ली जाएगी। दूसरे थाना क्षेत्रों में रह रहे हिस्ट्रीशीटरों के लिए संबंधित थाने की पुलिस को पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।

जोन में हिस्ट्रीशीटरों का आंकड़ा

बरेली में 2400 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें 156 जेल में और 1797 बाहर हैं। 353 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। बदायूं के 1928 हिस्ट्रीशीटरों में से 1422 जेल में हैं जबकि 276 बाहर व 173 लापता हैं। पीलीभीत के 1090 हिस्ट्रीशीटरों में से 62 जेल में, 835 बाहर और 173 लापता हैं। शाहजहांपुर के 1537 हिस्ट्रीशीटरों में 1143 जेल में, 232 बाहर व 110 लापता हैं। बिजनौर में सबसे अधिक 2590 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें 159 जेल में, 2003 बाहर व 320 लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed