फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   manager of transport company was tied to pole then showered with sticks till he was dead In Shahjahanpur

मैनेजर की हत्या: खंभे से बांधे हाथ-पैर, सांसें उखड़ने तक पीटा; शव पर चोट के निशानों ने दी बर्बरता की गवाही

Thu, 13 Apr 2023 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Apr 2023 08:31 AM IST
सार

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चोरी के शक में कारोबारियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
manager of transport company was tied to pole then showered with sticks till he was dead In Shahjahanpur
Shahjahanpur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम को खंभे से बांधकर डंडे बरसाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवम के हाथ पैर एक खंभे से बांध रखे हैं और एक युवक उस पर डंडे बरसा रहा है। वीडियो जिस गोदाम का है वहां हौजरी का सामान रखा हुआ है। वहां करीब दर्जन भर लोग भी शिवम को घेरे खड़े हैं।
विज्ञापन


वीडियो में पिटाई से शिवम बेसुध होता दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने शिवम को तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। जब उसकी सांसें उखड़ने लगी तो अस्पताल लेकर पहुंचे और लावारिस में भर्ती कराकर भाग आए।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात परिजन को सूचना मिली और वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो शव देखकर सिहर गए। शिवम के पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे, जो उसे बेरहमी से पीटने की गवाही दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अधीश जौहरी ने बेटे का सिर पकड़ा तो उनके हाथ खून से सन गए। सिर पर भी घाव था। शव की हालत देख उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि शिवम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बुधवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने हत्या किए जाने की बात पर मुहर लगा दी।

कंपनी के मैनेजर की हत्या

आपको बता दें कि शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी (32) की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवम को गोदाम में बांधकर डंडे से पीटा जा रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शिवम के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

 

पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में रहने वाले अधीश जौहरी के मुताबिक उनका बेटा शिवम जौहरी शाहजहांपुर सूरी ट्रांसपोर्ट में सात साल से मैनेजर था। मंगलवार शाम को उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने लावारिस दर्शाते हुए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

उन्होंने बताया कि शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बलराम ने उन्हें शिवम को करंट लगने की सूचना दी। बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे तो मोर्चरी में शव रखा मिला। शिवम के सिर के साथ ही शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।

 

कल शादी के लिए लड़की देखने था जाना
बेटे की मौत के बाद अधीश जौहरी पूरी तरह से टूट गए। वह अपने बेटे शिवम के सहारे ही जिंदगी काट रहे थे। 1998 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। वर्ष 2016 में उनके बड़े बेटे की दिल्ली में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शिवम ही उनका सहारा था। वह घर में बहू लाने की तैयारी में थे। अधीश के अनुसार 14 अप्रैल को शिवम को लड़की देखने जाना था।

 

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुनीम की मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले में जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।- एस. आनंद, एसपी

 

मारपीट का आरोप पूरी तरह निराधार है। हम या हमारे लोग क्यों किसी के साथ मारपीट करेंगे। करंट लगने से शिवम की मौत हुई है। - नीरज गुप्ता, व्यापारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed